Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दुर्ग जिले के कलेक्टर और भिलाई निगम आयुक्त बदले गए, पुष्पेंद्र मीणा होंगे दुर्ग के नए कलेक्टर

सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को मिला बड़ा जिला, रायपुर जिले के कलेक्टर बनाए गए लोकेश कुमार नगर निगम भिलाई के नए आयुक्त   रायपुर। असल बात न्यूज़।। ...

Also Read

सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को मिला बड़ा जिला, रायपुर जिले के कलेक्टर बनाए गए

लोकेश कुमार नगर निगम भिलाई के नए आयुक्त

 रायपुर।

असल बात न्यूज़।। 

इसको लेकर तो काफी पहले से कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के खत्म होने के बाद जिलों की  समीक्षा से जो निष्कर्ष निकलेगा, उसके बाद  कई जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। कई कलेक्टर्स का उस जिले में कार्यकाल तीन वर्ष से अधिक समय हो गया था जिसके बाद उनको बदले जाने की अटकलें और तेज हो गई थी। लेकिन राज्य शासन ने चौकाने वाले तरीके से राज्य शासन ने कई जिले के कलेक्टर को बदल दिया है। दुर्ग जिले के कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को रायपुर जिले का कलेक्टर बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। भिलाई के निगम आयुक्त को भी बदल दिया गया है। 

प्रशासनिक गलियारे में इसको लेकर काफी पहले से चर्चा थी, कि जब प्रदेश में कलेक्टरो के तबादले की लिस्ट निकलेगी, तो उसकी लिस्ट में दुर्ग जिले के कलेक्टर का भी तबादला हो सकता है। वही पिछले तीन वर्षों के दौरान दुर्ग जिले में जो भी कलेक्टर रहे हैं राज्य शासन के द्वारा उन्हें आगे और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अभी दुर्ग जिले के कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे का स्थानांतरण कर रायपुर जैसे बड़े जिले के कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके पहले के दुर्ग जिले के कलेक्टर अंकित आनंद को छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल का अध्यक्ष बनाया गया, तथा उन्हें मुख्यमंत्री के सचिव की भी जिम्मेदारी दी गई है। इस तरह से हम देखें तो दुर्ग जिले के कलेक्टर को छत्तीसगढ़ में आगे बड़ी जिम्मेदारियां मिल रही है। अभी पुष्पेंद्र मीणा को दुर्ग का नया कलेक्टर बनाया गया है। वे कोंडागांव जिले के कलेक्टर थे और अब दुर्ग जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे। यहां उल्लेखनीय है कि कोंडा गांव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम का गृह जिला है। वहां के कलेक्टर को दुर्ग जिला लाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव रहते हुए राज्य में कोरोना संकट से निपटने उबरने में महापौर भूमिका निभाने वाली डॉक्टर प्रियंका शुक्ला को कलेक्टर बनाया गया है। उन्हें अभी कांकेर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

भिलाई नगर निगम में आयुक्त का स्थानांतरण भी शीघ्र हो रहा है। अभी यहां के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को दुर्ग नगर निगम का आयुक्त बना दिया गया है। भिलाई नगर निगम के आयुक्त के खिलाफ हमेशा शिकायतें होती रही हैं। राजनांदगांव जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार अब नगर निगम भिलाई के नए आयुक्त होंगे।