Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

पार्षद ने की स्वच्छता निरीक्षक के द्वारा अभद्र व्यवहार करने की शिकायत

  भिलाई 3 चरोदा। असल बात न्यूज़।।  भिलाई 3 चरोदा नगर निगम की पूर्व अपील समिति के सदस्य तथा वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद तुलसी राम ध्रुव ने उनक...

Also Read

 भिलाई 3 चरोदा।

असल बात न्यूज़।। 

भिलाई 3 चरोदा नगर निगम की पूर्व अपील समिति के सदस्य तथा वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद तुलसी राम ध्रुव ने उनके साथ निगम के स्वच्छता निरीक्षक के द्वारा दुर्व्यवहार करने की शिकायत की है। उन्होंने इस संबंध में अपनी शिकायत निगम के आयुक्त को दी है। 

अपने शिकायत पत्र में उन्होंने बताया है कि उनके वार्ड क्रमांक 12 में सफाई कार्य संतोषजनक नहीं है। सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने स्थानीय स्वच्छता निरीक्षक से दूरभाष पर बातचीत की।इस चर्चा के दौरान उक्त कर्मी ने उनसे दुर्व्यवहार किया। उनका कहना है कि एक जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह से दुर्व्यवहार किया जा रहा है तो आम लोगों के साथ वह कर्मी किस तरह का व्यवहार करता होगा यह समझ से परे है। 

उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है। गंदगी से वार्ड के लोगों में असंतोष व्याप्त है।