Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते भारत देश में प्रत्येक वर्ग के लोगों की उन्नति, तरक्की -सांसद विजय बघेल,, सांसद निवास पर धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस

  भिलाई । असल बात न्यूज़।।  देश का 73 वां गणतंत्र दिवस हर जगह अत्यंत धूमधाम से और गरिमापूर्ण रूप से मनाया जा रहा है। यहां सांसद विजय बघेल के...

Also Read

 

भिलाई ।

असल बात न्यूज़।। 

देश का 73 वां गणतंत्र दिवस हर जगह अत्यंत धूमधाम से और गरिमापूर्ण रूप से मनाया जा रहा है। यहां सांसद विजय बघेल के निवास पर भी गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भारत माता की आरती उतारी गई और तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि आज के ही दिन दुनिया के सबसे बड़े हमारे लोकतांत्रिक देश में संविधान को लागू किया गया। हम आजाद देश में सांस ले रहे हैं लेकिन हम सब उन सभी महान देशभक्त शहीदों को कतई नहीं भुला सकते जिन्होंने जिन्होंने देश के लिए हंसते हंसते अपना  प्राण न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है लेकिन हम सभी को देश को खतरे में डालने वाले की कोशिशों में लगे कतिपय तत्वों से निपटने  लिए भी  हमेशा तैयार रहना होगा। 

यहां सांसद निवास पर प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रारंभ में भारत माता, संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब आंबेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा उनकी आरती उतारी गई। इसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। एक और अन्य पूरा माहौल अत्यंत देश भक्ति पूर्ण नजर आ रहा था। सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि हमारा  देश  आजादी के 75 साल  पूरे कर रहा है। जिसे देशभर में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। हमारा पूरा देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। हमारे देश भारत में ऐसे संविधान को लागू किया जो  जिसके बलबूते हमारे लोकतंत्र की विविधता और जीवंतता की दुनिया भर में सराहना की जाती है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के सामने कई चुनौतियां अभी भी बनी हुई है। हमारे महापुरुषों ने जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए उनकी जो कल्पनाए थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उसके अनुरूप सबको साथ लेकर काम कर रहे हैं। हमारे संविधान ने सभी को समानता का अधिकार दिया है। यहां लोकतंत्र लगातार मजबूत हो रहा है। और भारत देश की पूरे दुनिया में साख बढ़ी है।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने भारत देश की सुख समृद्धि और शांति के लिए तिरंगा गुब्बारों को हवा में उड़ाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित था। सभी को मिष्ठान वितरण किया गया। 

इस अवसर पर श्रीमती विजय रजनी बघेल, श्रीमती रश्मि वर्मा, सर्वश्री सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, बी एन पांडेय,भानु प्रताप, विशाल दीप नायर,  विश्व रतन सिन्हा, नितिन अग्रवाल, शिवा साहू, अरुण दुबे, गोपाल वर्मा, सुमन कन्नौजे, श्रीमती उपासना साहू, नीता चौरसिया श्रीकांत, पोषण वर्मा, लक्ष्मी कांत तिवारी,  दिनेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।