Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

जानिए अपने प्रत्याशियों को, भिलाई वार्ड क्रमांक 7 राधिका नगर

  भिलाई।  असल बात न्यूज़।।  स्थानीय निकाय के चुनाव प्रचार में एक-एक प्रत्याशी, मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने जी जान लगा दे रहा है। उम्मीद...

Also Read

 भिलाई।

 असल बात न्यूज़।। 

स्थानीय निकाय के चुनाव प्रचार में एक-एक प्रत्याशी, मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने जी जान लगा दे रहा है। उम्मीदवारों के द्वारा मतदाताओं को अपने पक्ष में रिहा ने कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है और जो वार्ड सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं वहां तो चुनावी गहमागहमी और चुनाव प्रचार की प्रतिस्पर्धा कई गुना अधिक नजर आ रही है। ऐसे क्षेत्रों में उम्मीदवार टिकट मिलने के बाद से क्षेत्र के मतदाताओं से संपर्क में जुट गए हैं और यह संपर्क निरंतर जारी है तथा उम्मीदवार मतदाताओं की प्रत्येक मांग को जीतने के बाद पूर्ण करने का वादा कर रहे हैं। हर क्षेत्र में स्वाभाविक तौर पर भारी कशमकश की स्थिति है और सामान्य क्षेत्र के वार्डों में प्रत्याशियों की संख्या भी काफी अधिक है। 

राज्य के सबसे बड़े नगर निगम क्षेत्र में से एक भिलाई नगर निगम का वार्ड क्रमांक 7, राधिकानगर सामान्य वर्ग के लिए सुरक्षित है।  राधिका नगर वार्ड ऐसा वार्ड रहा है जहां दोनों मुख्य राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस दोनों में टिकट के लिए भारी मारामारी की स्थिति मची हुई थी और टिकट के कई दावेदार सामने नजर आ रहे थे। प्रत्येक दावेदारो के द्वारा टिकट हासिल करने के लिए जमकर जोर जोर आजमाइश की गई और दूसरे को टिकट देने का भारी विरोध भी किया गया।

अब चुनाव प्रचार शुरू हो गया है और यह सब बातें पीछे छूट गई हैं। अब एक एक दिन बीतते जाने के साथ मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है। चुनाव प्रचार के लिए समय कम पड़ता नजर आने लगा है इसलिए उम्मीदवार अपने क्षेत्र में मतदाताओ तक पहुंचने जी जान लगाने में जुट गए हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक मतदाताओ तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। उम्मीदवार, एक बार ही नहीं कई बार मतदाताओं से संपर्क करने की कोशिश में लगे हुए हैं ताकि वे उनका विश्वास जी सके।

राधिका नगर वार्ड क्रमांक 7 से कुल 5 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने यहां से युवा आदित्य सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। तो वहीं उनके मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी ने रमेश कुमार श्रीवास्तव को चुनाव मैदान में उतारा है। यहां तीन अन्य  प्रत्याशी छत्रपाल, इब्राहिम आम पार्टी, और सोशन लोगन भी चुनाव मैदान में हैं। सोशन लोगन पूर्व में पार्षद रह चुकी हैं। अभी जब नया परिसीमन हुआ और 2 वार्डों के कुछ क्षेत्रों को मिलाकर यह वार्ड बना तो उनके टिकट कट गई। कांग्रेस ने यहां से आदित्य सिंह को टिकट दे दी।

युवा प्रत्याशी आदित्य सिंह का चुनाव प्रचार पहले दिन से ही युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। उनके चुनाव प्रचार में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं निकल रहे हैं और घर घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील कर रही हैं। आदित्य किसी का दावा है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ने पूरे प्रदेश में जो विकास का काम किया है और भिलाई नगर निगम क्षेत्र में जो करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए गए हैं उसका, उन्हें फायदा मिल रहा है। भिलाई नगर निगम के तत्कालीन महापौर देवेंद्र यादव के काम से लोग प्रभावित हैं और लोगों का कांग्रेस की तरफ झुकाव बढ़ा है। 

आदित्य किसी के चुनाव प्रचार में युवाओं की टीम भी जुट रही है। 6500 से अधिक मतदाताओं की संख्या वाले इस वार्ड में कई समस्याएं भी हैं। यहां स्थित ग्रहों से जो गंदगी फैलती है उससे लोगों में लंबे समय से आक्रोश बरकरार है तथा स्लॉटर हाउस को  हटाने की मांग यहां वर्षों से की जा रही है। स्लाटर हाउस को हटाने की मांग यहां बड़ा पुराना मुद्दा है लेकिन इस समस्या का अभी तक निराकरण नहीं हुआ है। दूसरी तरफ इस वार्ड में गली के सड़कों की हालत अत्यंत जर्जर है नालियां खराब हो गई हैं और हमेशा जाम रहती हैं। लोग इन समस्याओं का निराकरण भी चाहते हैं।

 फिलहाल  चुनाव प्रचार का शोर लगातार तेज होता जा रहा है। प्रत्येक प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क करने, उनके घर-घर तक पहुंचने एड़ी चोटी का जोर रहे हैं। हर गली में चुनावी प्रचार वाले बैंड बाजे लगातार बजते सुनाई देते हैं और चुनावी शोर बढ़ता जा रहा है। चुनावी शोर के बीच मतदाताओं की खामोशी  बनी हुई है।