रायपुर । असल बात न्यूज।। ये फोटोस देख कर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के विरोधियों की चिंताए बढ़ सकती है। इन फोटोस में स्पष्ट दिख रह...
रायपुर ।
असल बात न्यूज।।
ये फोटोस देख कर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के विरोधियों की चिंताए बढ़ सकती है। इन फोटोस में स्पष्ट दिख रहा है कि डॉ रमन सिंह को भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर कितना महत्व दिया जा रहा है। वे अभी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।
ये फोटोस नई दिल्ली में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह बैठक covid 19 के संक्रमण के फैलाव को चलते लगभग डेढ़ साल के बाद हुई है और इस बैठक में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रस्ताव पास किए गए हैं वहीं पार्टी की आगामी कार्य योजना पर निर्णय लिया गया है।
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह राष्ट्रीय नेताओं के साथ पहली पंक्ति में बैठे हुए दिख रहे हैं। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बैठे दिख रहे हैं। इसी पहली पंक्ति में बैठक में देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बैठे हुए हैं।
इस बैठक में छत्तीसगढ़ से केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह भी शामिल दिख रही हैं।