Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन दुर्ग पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जोशीला स्वागत

  दुर्ग। असल बात न्यूज।। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक दुर्ग में पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा...

Also Read

 दुर्ग।

असल बात न्यूज।।

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक दुर्ग में पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जोशीला स्वागत किया गया। वरिष्ठ नेता विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की और प्रवेश द्वार पर विशाल पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया।इस बैठक में शामिल होने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम भी  यहां पहुंच गए हैं। विधायक अरुण काफी पहले से यहां पहुंच गए थे और उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पी एल पुनिया, मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के साथ  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम,  प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरि संकर उलाका,गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू मंत्री शिव कुमार डेहरिया, मंत्री गुरु रूद्र कुमार, विधायक अरुण वोरा, विकास उपाध्याय, प्रदेश पदाधिकारीगण, युवा कांग्रेस, nsui के सभी जिला अध्यक्ष बैठक में शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिव डहरिया का भी आगमन हुआ है। भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव भी आगे-आगे यहां पहुंचे। राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू यहां काफी पहले से पहुंच गए थे। कांग्रेस भवन में मुख्यमंत्री और अपने नेताओं का स्वागत करने कार्यकर्ताओं की भीड़ काफी पहले से एकत्रित हो गई थी। दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल,भी अपने पार्षदों तथा कार्यकर्ताओं की टीम के साथ बहुत पहले से यहां पहुंचे हुए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बैठक में देश में जो पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है इस पर बड़ी चर्चा हो रही है और वही एक बड़ा मुद्दा यहां बना हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बैठक को संबोधित किया और वे इसके  बाद दूसरे कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए यहां से रवाना हो गए।

प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया,, एवं प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरीशंकर उल्का भी इस बैठक में शामिल होने यहां पहुंच गए हैं।राजीव भवन दुर्ग में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों की विस्तारित बैठक आहुत की गई है जो कि संगठन के मजबूत बनाने के साथ और कई विषय पर चर्चा हो रही है। है। बैठक में कांग्रेस सदस्यता अभियान एवं आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर मनाये जा रहे हीरक महोत्सव एवं प्रस्तावित जन-जागरण अभियान पर चर्चा की जायेगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में संसदीय सचिव विकास उपद्य्याय , जिला पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव , छितिज चंद्राकर ,देवेंद्र देशमुख , महापौर धीरज बाकलीवाल जी, पार्षद,ऋषभ जैन ,अफदुल गनी ,गया पटेल ,राजेंद्र साहू, श्रीमती रत्ना नारमदेव सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारियों के शामिल होने की जानकारी मिली है।













































..

................................

...............................

असल बात न्यूज़

खबरों की तह तक, सबसे सटीक , सबसे विश्वसनीय

सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता

................................

...................................