Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने दुर्ग जिले में देखा स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल , स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरतों से शासन को अवगत कराने को कहा

  स्वास्थ्य मंत्री श्री  सिंहदेव ने  मरीजों से पूछा कैसा हो रहा इलाज दुर्ग। असल बात न्यूज।। दुर्ग जिले में स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं का क्य...

Also Read

 स्वास्थ्य मंत्री श्री  सिंहदेव ने  मरीजों से पूछा कैसा हो रहा इलाज

दुर्ग।

असल बात न्यूज।।

दुर्ग जिले में स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं का क्या और कैसा हाल है यह किसी से छुपा नहीं है। छत्तीसगढ़ राज्य में जब कोरोना के संक्रमण का फैलाव शुरू हुआ तो तो दुर्ग जिला ही इससे सबसे अधिक प्रभावित रहा और इस जिले को ही सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव आज यहां आए और उन्होंने यहां की स्वास्थ्य विभाग के हाल चाल की जानकारी ली है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की जरूरतों को शासन को अवगत कराने को कहा है।

  स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंह देव ने यहां प्रवास के दौरान सुपेला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने भर्ती मरीजों से चर्चा की यहां उन्होंने ट्रीटमेंट, दवाओं की उपलब्धता, खाने-पीने की उपलब्धता आदि के संबंध में  जानकारी ली। मरीजों से उन्होंने पूछा की दवाएं मुफ्त मिल रही है या नहीं। मरीजों ने बताया कि दवा और खाना-पीना मुफ्त में मिल रहा है यहां  अस्पताल में अच्छी व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने यहां रिनोवेशन कार्य की भी प्रशंसा की। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि यहां अतिरिक्त बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है तथा डीएमएफ के माध्यम से यह कार्य कराए गए हैं। पहले अस्पताल में काफी सीपेज की शिकायतें थी जो शिकायतें ठीक हो गई है।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में आधारभूत संरचना को ठीक करने के लिए एवं पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने यहां ओपीडी की संख्या आदि के संबंध में भी जानकारी ली तथा डॉक्टरों से कहा कि यह भिलाई के बीचो बीच स्थित बड़ा हॉस्पिटल है यहां मरीजों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखें तथा किसी भी तरह की अतिरिक्त जरूरत हो तो इस संबंध में शासन को अवगत कराएं।