रायपुर। असल बात न्यूज।। प्रदेश कांग्रेस और उसके सहयोगी संगठन में आज व्यापक फेरबदल किया गया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के सुशील आनंद श...
रायपुर।
असल बात न्यूज।।
प्रदेश कांग्रेस और उसके सहयोगी संगठन में आज व्यापक फेरबदल किया गया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के सुशील आनंद शुक्ला ने प्रमुख बनाए गए हैं। मुकेश चंद्राकर को भिलाई शहर कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इसी के साथ चार अध्यक्ष, तीन महामंत्री बदल दिये गए हैं।
सुशील आनंद शुक्ला को संचार प्रमुख बनने पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता विकास तिवारी ने बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है एवं श्रीमती सोनिया गाँधी, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल,प्रदेश प्रभारी श्री पी एल पुनिया,प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम को धन्यवाद दिया है।मुखर प्रवक्ता सुशील आंनद शुक्ला को प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग का अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने भी बधाई दी है।
नए फेरबदल में प्रदेश कांग्रेस के सर्व श्री अर्जुन सिंघानिया पीके खुटे, अंबिका मरकाम और श्रीमती वाणी राव नए वाइस प्रेसिडेंट बनाए गए हैं। वासुदेव यादव, अमरजीत चावला, तथा सुमित्रा धृतहारे को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। जिला कांग्रेस में मुकेश चंद्राकर को भिलाई शहर, surendra jaiswal को korba जिला, विनय पांडेय को बिलासपुर, राघवेंद्र सिंह को जांजगीर चांपा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं छत्तीसगढ़ एनएसयूआई का नीरज पांडेय को नया Pradesh अध्यक्ष बना दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि देश कांग्रेस मेे यह जो नई नियुक्तियां हुई हैं उसमें ब्राह्मण समाज से ढेर सारे लोगों को जगह दी गई है।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


