रायपुर। असल बात न्यूज़।। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व राज्य मंत्री छूरिया के पूर्व विधायक राजिंदर पाल सिंह भाटिया क...
रायपुर।
असल बात न्यूज़।।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व राज्य मंत्री छूरिया के पूर्व विधायक राजिंदर पाल सिंह भाटिया का आज उनके गृह ग्राम में पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व सांसद मधुसूदन यादवसहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।
पूर्व परिवहन मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता राजिंदर पाल सिंह भाटिया की अंत्येष्टि में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह,,,शामिल हुए और उन्होंने पार्थिव देह को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।