अरुणाचल प्रदेश के कई लोगों ने आज ईटानगर में केंद्रीय मंत्री के समक्ष एयर गन सरेंडर किया नई दिल्ली, छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज़।। देश भर में ...
अरुणाचल प्रदेश के कई लोगों ने आज ईटानगर में केंद्रीय मंत्री के समक्ष एयर गन सरेंडर किया
केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने लोगों से पशु-पक्षियों का शिकार न करने की अपील करते हुए आज कहा कि देश भर में एयर गन सरेंडर अभियान चलाया जाएगा और सेवानिवृत्त वनकर्मी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि आदि इस अभियान की शुरुआत करेंगे.।
श्री चौबे ने अरुणाचल सरकार के एयर गन सरेंडर अभियान को जानवरों और पक्षियों को अवैध शिकार से बचाने और उनके संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इस अभियान के लिए अरुणाचल के वन और पर्यावरण मंत्री मामा नटुंग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बहुत सकारात्मक परिणाम दे रहा है और कहा कि इसे पूरे देश में शुरू किया जाएगा और राज्यों से भी इसके लिए अनुरोध किया जाएगा। मंत्री ईटानगर में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जहां अरुणाचल प्रदेश के कुछ लोगों ने केंद्रीय मंत्री के सामने अपनी एयर गन सरेंडर कर दी थी।
श्री चौबे ने दुनिया के पहले हूलोक गिब्बन ब्रीडिंग कैंटर ईटानगर बायोलॉजिकल पार्क का भी दौरा किया और इस प्रजाति को बचाने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।