Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सेंट थॉमस महाविद्यालय में दो अनुसंधान केंद्र स्वीकृत

  भिलाई। असल बात न्यूज़। सेंट थॉमस महाविद्यालय में बायो टेकनोलोजी एवं रसायन विभाग में अनुसंधान केंद्र आरंभ किया गया  है|महाविद्यालय में काफी...

Also Read

 भिलाई। असल बात न्यूज़।

सेंट थॉमस महाविद्यालय में बायो टेकनोलोजी एवं रसायन विभाग में अनुसंधान केंद्र आरंभ किया गया  है|महाविद्यालय में काफी लंबे समय से स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर विभिन्न कोर्सेस सफलतापुर्वक संचालित किये जा रहे हैं| 

 सेंट थॉमस महाविद्यालय का आरंभ सन 1984 में हुआ और तब से लगातार सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई में सर्वोत्तम महाविद्यालय के रूप में जाना जाता रहा है| महाविद्यालय में काफी लंबे समय से स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर विभिन्न कोर्सेस सफलतापुर्वक संचालित किये जा रहे हैं| छात्रगण इन  अनुसंधान केन्द्रों में बायो टेकनोलोजी एवं रसायन विषय पर अपना अनुसंधान कार्य कर सकते हैं| यह स्थानीय स्तर पर अनुसंधान कार्य करने वाले छात्रों के लिए बहुत बड़ी राहत की बात है| इन दोनों विषयों में महाविद्यालय में प्राध्यापक पहले ही रिसर्च गाइड के रूप में सम्बंधित विषय में अपना अनुसंधान कार्य कर रहे हैं|

 महाविद्यालय में सन 2005 से ही माइक्रोबायोलोजी विषय में अनुसंधान केंद्र संचालित किया जा रहा है| इस अनुसंधान केंद्र से 5 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है| महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम. जी. रोईमोन एवं प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ जोशी वर्गीस के प्रयासों ने महाविद्यालय को शीर्ष पर पहुचाया है| महाविद्यालय प्रशासन अन्य विषयों में भी अनुसंधान केंद्र आरंभ करने की दिशा में कार्यरत है|