रायपुर । असल बात न्यूज़।

राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक और उप संचालक की नवीन पदस्थापनाएं की गई हैं। कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग के उप संचालक श्री हेमंत उपाध्याय को प्रभारी संयुक्त संचालक संभागीय कार्यालय शिक्षा संभाग बस्तर, लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक श्री जे.पी. रथ को प्रभारी संयुक्त संचालक संभागीय कार्यालय शिक्षा संभाग रायपुर और संयुक्त संचालक संभागीय कार्यालय शिक्षा संभाग रायपुर के संयुक्त संचालक श्री एस.के. भारद्वाज को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय पदस्थ किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।