दुर्ग। असल बात न्यूज। नगर निगम दुर्ग के सभापति राजेश यादव ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में...
दुर्ग। असल बात न्यूज।
नगर निगम दुर्ग के सभापति राजेश यादव ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों की खुशियां बढ़ रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों के लिए बड़ी खुशियां लेकर आई है। किसानों की आमदनी बढ़ रही है और वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के समय में जब देश आर्थिक संकटों से जूझ रहा था,मुख्यमंत्री जी की योजनाओं के चलते छत्तीसगढ़ पर इसका कोई विपरीत असर नहीं पड़ा और उन कठिन परिस्थितियों में भी छत्तीसगढ़ के अर्थव्वस्था सामान्य तौर पर चलती रही। Corona की वजह से जो बच्चे, माता-पिता से वंचित हो गए हैं उनके दुख तो कम नहीं हो सकते लेकिन महतारी दुलारी योजना से उन्हें बड़ा सहारा मिला है।
श्री यादव ने असल बात न्यूज से विशेष बातचीत की। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन की तैयारियों और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कुशल प्रशासनिक प्रबंधन की वजह से संकट के समय में भी छत्तीसगढ़ राज्य को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगभग सभी योजनाएं अथवा काम करते रही। कोरोना संकट के समय में राज्य सरकार ने आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भरपूर काम किया। इसी का परिणाम रहा कि छत्तीसगढ़ राज्य को इस महामारी को नियंत्रित करने और उससे निपटने में काफी जल्दी सफलता मिली।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में गड़बो नवा छत्तीसगढ़ की कल्पना की है और कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इस अभियान योजना को सफल बनाने के लिए कृत संकल्पित है और काम कर रहा है। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के तहत चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस का कार्यकर्ता सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान योजना से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। गांव गांव में संपन्नता आ रही है।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से हजारों बच्चों से उनके माता-पिता छिन गए। ऐसे परिवार के लोगों को कितने दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसकी आसानी से कल्पना नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री जी ने इस को गंभीरता से लिया। ऐसे पीड़ित बच्चों के लिए महतारी दुलार भेजो लाई गई है। खास तौर पर प्रत्येक विकासखंड में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुल जाने से गरीब परिवार के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की सुविधा मिल रही है और कमजोर वर्ग के बड़ी संख्या में परिवार इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। भूमिहीन किसानों की मदद करने के लिए भी योजना शुरू की गई है।
छत्तीसगढ़ का कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता राज्य सरकार की योजनाओं का फायदा आम लोगों तक पहुंचाने के लिए काम कर रहा है।इसकी वजह से ये योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं और लोगों को इसका फायदा मिल रहा है। अब छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत और समृद्ध बन रही है।

"
"
" alt="" />
" alt="" />


