रायपुर । असल बात न्यूज़।

छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग द्वारा पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण (पालतू पशु दुकान) नियम -2018 के तहत पालतू पशु दुकान के रजिस्ट्रीकरण, नवीनीकरण तथा पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण (श्वान प्रजनन और विपणन) नियम, 2016 के तहत श्वान प्रजनन और विपणन केंद्र के रजिस्ट्रीकरण से संबंधित संपूर्ण जानकारी विभागीय वेबसाइट agriportal.cg.nic.in/ahd  पर उपलब्ध है।  

संयुक्त संचालक छत्तीसगढ़ राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड, रायपुर ने बताया कि रजिस्ट्रेशन शुल्क, प्रक्रिया विधि, आवश्यक अभिलेखों की सूची, आवेदन प्रारूप, शपथ पत्र प्रारूप आदि की जानकारी विभागीय वेबसाईट में उपलब्ध है। इच्छुक लाभार्थी इस वेबसाईट के माध्यम से जीव जन्तु कल्याण बोर्ड अंतर्गत विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।