Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अहिवारा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंत्री गुरु रूद्र कुमार का जन्मदिन के अवसर पर किया जोशीला स्वागत तथा शुभकामनाएं दी

  दुर्ग, अहिवारा। असल बात न्यूज। अहिवारा क्षेत्र के विधायक तथा राज्य के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्राम उद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार का उ...

Also Read

 

दुर्ग, अहिवारा। असल बात न्यूज।

अहिवारा क्षेत्र के विधायक तथा राज्य के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्राम उद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार का उनके जन्मदिन के अवसर पर अहिवारा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक सांस्कृतिक और समाजसेवी संगठनों के लोगों ने जोशीला स्वागत किया तथा उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने उनके रायपुर स्थित निवास पर पहुंचे थे जहां जन्म दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया था।लोगों ने उन्हें जन्मदिन पर बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में अहिवारा क्षेत्र का समुचित सर्वांगीण विकास हो सकेगा।

अहिवारा विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमन सिंह एवम् अभिषेक गोस्वामी के साथ सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने  यशस्वी कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार को जन्मदिन के अवसर पर  पुष्पगुच्छ भेंट कर जोशीला स्वागत किया तथा उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।

अपने नेता के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ 44 केक काटकर जन्मदिन मनाया और उत्साह के साथ आतिशबाजी की।इस दौरान सभी युवा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह व जोश दिख रहा था। मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने इस जोशीले स्वागत, उत्साह और प्रेमभावना के लिए उन्हें  धन्यवाद दिया है।