Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की संभावना

  उत्‍तराखण्‍ड, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, पूर्वी मध्‍य प्रदेश, गुजरात के पूर्वी हिस्‍सों और तटीय कर्नाटक में भारी से अति भारी बारिश के बीच एक-दो...

Also Read

 

उत्‍तराखण्‍ड, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, पूर्वी मध्‍य प्रदेश, गुजरात के पूर्वी हिस्‍सों और तटीय कर्नाटक में भारी से अति भारी बारिश के बीच एक-दो स्‍थानों पर मूसलाधार वर्षा की संभावना

नई दिल्ली छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज़।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र अनुसार छत्तीसगढ़ में  एक-दो स्‍थानों पर बादलों की गर्जना के साथ बिजली कड़कने की घटनाएं हो सकती हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

  • उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात के पूर्वी हिस्‍सों और तटीय कर्नाटक में कई जगहों पर बारिश के साथ एक-दों स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। इन भागों में कुछ स्‍थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, सौराष्ट्र और कच्छ, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
  • राजस्थानमध्य प्रदेश और तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने के साथ बादलों की गर्जना और बिजली कड़कने की संभावना है। जम्मू कश्मीरलद्दाखगिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबादहिमाचल प्रदेशउत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात और मराठवाड़ा में भी एक-दो स्‍थानों पर बादलों की गर्जना के साथ बिजली कड़कने की घटनाएं हो सकती हैं।
  • बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों, उत्तरी अंडमान सागर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों के पास 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक हवाएं चलने की संभावना है। इन भागों में हवाएं की गति कुछ समय के लिए 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके अलावा अरब सागर के उत्‍तरी, मध्य और दक्षिण-पश्चिमी भागों पर भी 45-55 किमी प्रति घंटे और कुछ समय के लिए 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके चलते केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात के तटों के पास मछली पकड़ने की गतिविधियों को रोकने का सुझाव दिया गया है।