नई दिल्ली, छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को आज 21 जून को पूरे देश में योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।इस अवसर प...
नई दिल्ली, छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज़।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को आज 21 जून को पूरे देश में योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।इस अवसर पर जगह-जगह योगाभ्यास किया जा रहा है।कई जगह योगाभ्यास के कार्यक्रम हुआ तड़के से शुरू हो गए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योगाभ्यास किया। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय इस साल 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' 21 जून को 'योग एक भारतीय विरासत है' अभियान के रूप में मना रहा है। छत्तीसगढ़ में इस अवसर पर योग करबो-स्वस्थ रहिबो छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन दौड़ शीघ्र शुरू होने जा रही है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में 10 लाख से अधिक लोगों में योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया है।मुख्यमंत्री सहित मंत्री-विधायकगण और अधिकारी-कर्मचारी भी योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।
‘योग करबो-स्वस्थ्य रहिबो‘ yogabhyas में प्रातः 6.45 बजे से 10 लाख से शामिल हुए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रीगण, विधायक एवं जनप्रतिनिधि और अधिकारी, कर्मचारी भी योग में शामिल हुए। सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग और योग आयोग द्वारा वर्चुअल योग मैराथन का आयोजन किया गया
योग अभ्यासक्रम (प्रोटोकॉल) के अनुसार सुबह 7 से 8 बजे तक योगाभ्यास कराया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया अन्य विभागों के मंत्रीगण, विधायकगण, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहित 10 लाख लोगों के द्वारा विभिन्न स्थलों पर कोविङ-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित होकर योगाभ्यास किया गया।
वर्तमान परिपेक्ष्य में कोविड-19 की महामारी पर नियंत्रण में योग की महती आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए मानव शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने, तन-मन को सुदृढ़ बनाने तथा योग को अपनी दिनचर्या में सम्मिलित करने इस योगाभ्यााास कार्यक्रम का महत्त्व भी काफी अधिक बढ़ गया है।
वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने आॅनलाइन पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी। पंजीकृत समस्त प्रतिभागियों को समाज कल्याण विभाग द्वारा ई-प्रमाण-पत्र ऑनलाइन प्रदान किया जाएगा। राज्य के समस्त जिलों के पंजीकृत प्रथम 100 प्रतिभागियों को योगा टी-शर्ट भी दी गई है।
संस्कृति मंत्रालय पूरे देश में "योग, एक भारतीय विरासत" का आयोजन करके आईडी इंवाई-2021 मना रहा है।आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 75 विरासत स्थलों पर योग प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं
योग धीरे-धीरे हर किसी के जीवन में शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक खुशी में अपनी प्रमाणित भूमिका के लिए एक केंद्रीय स्थान ले रहा है। इसे विश्व स्तर पर स्वीकार भी किया जा रहा है। यह पूरी दुनिया के लिए मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और इसे एक बड़े मंच पर प्रचारित करना और इसके महत्व को बढ़ावा देना आवश्यक बनाता है।
भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय, "आज़ादी का अमृत महोत्सव" अभियान के एक भाग के रूप में "योग एक भारतीय विरासत" कार्यक्रम मंत्रालय के सभी संस्थानों/निकायों की सक्रिय भागीदारी से 75 सांस्कृतिक विरासत स्थलों पर आयोजित किया गया। ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, 21 जून को सुबह 6.30 बजे 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं।एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा, “7वां योग दिवस। इस वर्ष का विषय 'योगा फॉर वेलनेस' है, जोकि शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए योग का अभ्यास करने पर केन्द्रित है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी है। योग दिवस की पूर्वसंध्या पर यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है। कोरोना काल में सकारात्मक ऊर्जा और प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए योग का महत्व और भी बढ़ गया है। इसकी साधना शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। इससे शारीरिक शक्ति के साथ हमें आंतरिक और भावनात्मक मजबूती भी मिलती है। श्री बघेल ने कहा कि योग भारत की अमूल्य विद्या है जिसका महत्व आज पूरा विश्व समझ रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ के आव्हान पर अब हर साल 21 जून को पूरी दुनिया योग दिवस मनाती है।
प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस पर सभी लोगो को सन्देश देते हुए कहा कि नियमित रूप से योग करें औंर स्वस्थ रहे।
प्रदेश के खाद्य, आर्थिक-सांख्यिकी एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग प्राचीन भारतीय परंपरा है जिसे समूचे विश्व ने अपनाया। यह तन और मन को स्वस्थ रखकर नीरोगी जीवन प्रदान करता है। योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएँ।