दुर्ग। असल बात न्यूज़। जिले में श्रम विभाग और समाज कल्याण विभाग के सहयोग से दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राय सायकल व असंगठित कर्मकार के हित...
दुर्ग। असल बात न्यूज़।
जिले में श्रम विभाग और समाज कल्याण विभाग के सहयोग से दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राय सायकल व असंगठित कर्मकार के हितग्राहियों को मृतक दावा राशि का चेक वितरण किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनि रिवेंद्र यादव, नंदकुमार सेन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण और देवेंद्र देशमुख अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग विशेष रूप से उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व वरिष्ठ मंत्रीयो ताम्रध्वज साहू रविन्द्र चौबे ,टी एस सिंहदेव ,गुरु रूद्रकुमार की अगुवाई में और सरकार विकास के ढेर सारे कार्यों के कमजोर वर्ग बेसहारा लोगों के लिए काम कर रही है। इसी कड़ी में जिला पंचायत परिसर में समाज कल्याण विभाग के द्वियांगो के भलाई के लिए चलाए जा रहे अनेक योजनाओ के अंतर्गत अस्थि बाधित अंजोरा निवासी संजय सेन को ट्राय सायकल प्रदाय किया गया। संजय सेन परिवार का मुखिया होने के नाते भरण पोषण की जिम्मेवारी खुद की रही है।
संजय सेन गांव में पौनी पसारी गंवई नाई कार्य करते हैं। वाहन नही होने से घर घर जाकर काम करना मुश्किल हो गया था और गांव वाले गंवई से हटाने का मन बना रहे थे। इस परेशानी की जानकारी होने पर शालिनि यादव द्वारा तत्काल अधिकारियों से सम्पर्क कर दस्तावेज उपलब्ध कर स्वीकृति दिलाने के साथ ही दो दिवस के भीतर ट्राय सायकल प्रदान किया गया।
इसी तरह असंगठित कर्मकार कल्याण मण्डल के पंजीकृत हितग्राहियों के मृत्यु पर परिजनों में सुनीता यदु नगपुरा निवासी ,सुखसागर ठाकुर अहेरी धमधा निवासी को एक एक लाख रुपये का चेक प्रदाय किया गया।इन सभी स्वीकृति के लिए श्रम विभाग के आर के प्रधान व समाज कल्याण विभाग के दोनार ठाकुर उपसंचालक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।