Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


देश में कहीं भी लू चलने की संभावना नहीं

    पश्चिम राजस्थान में 1 दिन पहले कुछ स्थानों पर लू जैसी स्थिति देखी गई नई दिल्ली। असल बात न्यूज। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट...

Also Read

 



 पश्चिम राजस्थान में 1 दिन पहले कुछ स्थानों पर लू जैसी स्थिति देखी गई

नई दिल्ली। असल बात न्यूज।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार कल पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू जैसी स्थिति देखी गई थी। पश्चिम राजस्थान, विदर्भ और तेलंगाना के अधिकांश स्थानों पर; तटीय आंध्र प्रदेश और यानम के कई स्थानों पर; हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर और सौराष्ट्र और कच्छ, गुजरात क्षेत्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया।

कल पूरे देश में अधिकतम तापमान चूरू (पश्चिम राजस्थान) में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर; हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, गुजरात राज्य, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया।