Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दक्षिण पश्चिम मॉनसून आगे बढ़ा--केरल के ऊपर शुरुआत के लिए स्थितियों के अनुकूल होने का अनुमान

  नई दिल्ली। असल बात न्यूज। भारत मौसम विज्ञान विभाग  ( आईएमडी ) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, मानसून सक्रिय हो रहा है। यह ...

Also Read

 


नई दिल्ली। असल बात न्यूज।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, मानसून सक्रिय हो रहा है। यह  मालदीव के कुछ हिस्सों-कोमोरीन क्षेत्र, दक्षिण पश्चिम एवं पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों और  पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया है। मानसून के  31 मई को केरल के ऊपर दक्षिण पश्चिम मॉनसून की शुरुआत के लिए स्थितियों के अनुकूल होने का अनुमान है।

·         

30 मई को पूर्व राजस्थान तथा केरल और माहे के अलग-अलग स्थानों पर बिजली तथा प्रचंड हवा (गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक) के साथ गरज के साथ वर्षा होने का अनुमान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ एवं दिल्ली, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना एवं लक्षद्वीप के ऊपर अलग-अलग स्थानों पर बिजली तथा प्रचंड हवा (गति 30-40 किमी प्रति घंटे तक) के साथ वर्षा होने का अनुमान, और उत्तर प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय, मराठवाड़ा, कोंकण एवं गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ वर्षा होने का अनुमान है।

·         पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ आंधी/धूल भरी हवा (गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक) के बहने का अनुमान है।

·         असम एवं मेघालय तथा केरल एवं माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।

·         चक्रवाती मौसम (हवा की गति के 40-50 किमी प्रति घंटे) के दक्षिण पश्चिम, पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम अरब सागर, गुजरात-महाराष्ट्र तट के ऊपर उत्तर पूर्व अरब सागर तथा मध्य एवं दक्षिण बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका तट के ऊपर व्याप्त होने का अनुमान है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।

31 मई को  पूर्व राजस्थान तथा केरल और माहे के अलग-अलग स्थानों पर बिजली तथा प्रचंड हवा (गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक) के साथ गरज के साथ वर्षा होने का अनुमान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ एवं दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, तेलंगाना एवं लक्षद्वीप के ऊपर अलग-अलग स्थानों पर बिजली तथा प्रचंड हवा (गति 30-40 किमी प्रति घंटे तक) के साथ वर्षा होने का अनुमान, और उत्तर प्रदेश, ओडिशा, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण एवं गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ वर्षा होने का अनुमान है।

·         पश्चिम राजस्थान के अलग अलग स्थानों पर गरज के साथ आंधी/धूल भरी हवा (गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक) के बहने का अनुमान है।

·         पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल तथा केरल एवं माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।

·         चक्रवाती मौसम (हवा की गति के 40-50 किमी एवं बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के दक्षिण पश्चिम, पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम अरब सागर, गुजरात-महाराष्ट्र तट के ऊपर उत्तर पूर्व अरब सागर तथा मध्य एवं दक्षिण बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका तट के ऊपर व्याप्त होने का अनुमान है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001Z77B.jpg

 

अगले पांच दिनों के दौरान मौसम की चेतावनी

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002NP1A.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004B07F.jpg