Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


महाराष्ट्र के रास्ते से छत्तीसगढ़ में कोरोना के संक्रमण के फैलाव के खतरे की चुनौतियां अभी नहीं हुई है खत्म ?

  नई दिल्ली छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज। यह सच हैै कि भारत में कोविड-19 से अब तक  1,62,93,003  लोग स्वस्थ हो चुके हैं।लेकिन सिर्फ इसी आंकड़े से...

Also Read

 


नई दिल्ली छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज।
यह सच हैै कि भारत में कोविड-19 से अब तक 1,62,93,003 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।लेकिन सिर्फ इसी आंकड़े से सारी चिंताएं खत्म नहीं हो जाने वाली।महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और बिहार सहित दस राज्यों में कोरोना के संक्रमण का फैलाव काफी तेज गति से हो रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य की बड़ी सीमाएं महाराष्ट्र प्रदेश से सटी हुई हैं और यह बहुत पहले से  कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में कोरोना के अधिक संक्रमण के फैलाव की वजह से उसका असर, स्प्रेडिंग छत्तीसगढ़ में भी हुआ। कोरोना  के संक्रमण के फैलाव और उससे हो रही मौतों के मामले में महाराष्ट्र की अभी भी काफी दयनीय और चिंताजनक हालत है। इस मामले में यह प्रदेश अभी भी देश में नंबर वन स्थान पर है। इससे इनकार नहीं किया जा सकता है कि  थोड़ी सी भी चूक और लापरवाही हुई तो छत्तीसगढ़ राज्य में भी महाराष्ट्र के रास्ते से कोरोना के संक्रमण का फैलाव फिर से तेज गति से बढ़ने लगेगा। छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में अभी लाक down लागू है जिसके अवशेष है मई को खत्म होने जा रही है। अब ताजा हालातों को देखते हुए निर्णय लेने का वक्त है कि lockdown की अवधि आगे बढ़ाई जाए अथवा नहीं। कोरोना के  संक्रमण से मौत के मामले में छत्तीसगढ़ देश में पांचवें स्थान पर बना हुआ है।

देश भर में कोविड की होने वाली जांचों की संख्या आज 29.16 करोड़ से अधिक हो गईं। अभी तक 29,16,47,037 जांचे की जा चुकी हैं। 

पिछले 24 घंटों में दर्ज की गई 3,00,732 रिकवरी के साथ राष्ट्रीय रिकवरी दर 81.77 प्रतिशत हो गई है।

नई रिकवरी के 73.49 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी हैभारत के सक्रिय मामलों की ट्रैजेक्टरी नीचे प्रदर्शित की गई है और दैनिक पोजिटिविटी दर अब 21.19 प्रतिशत हो गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020X6J.jpg


 

पिछले 24 घंटों में 3,68,147 नए मामले दर्ज किए गए।

महाराष्ट्रकर्नाटककेरलउत्तर प्रदेशदिल्लीतमिलनाडुपश्चिम बंगालआंध्र प्रदेशराजस्थान और बिहार सहित दस राज्यों की नए मामलों में 73.78 प्रतिशत भागीदारी है।

महाराष्ट्र ने 56,647 दैनिक नए मामलों के साथ सर्वाधिक संख्या दर्ज कराई है। 37,733 मामलों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर जबकि 31,959 नए मामलों के साथ केरल तीसरे स्थान पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004IHLD.jpg

भारत के कुल सक्रिय मामले 34,13,642 तक पहुंच चुके हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 17.13 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 63,998 मामलों की शुद्ध बढोतरी दर्ज की गई है।

महाराष्ट्रकर्नाटककेरलउत्तर प्रदेशदिल्लीतमिलनाडुपश्चिम बंगालआंध्र प्रदेशराजस्थानगुजरातहरियाणा और बिहार सहित 12 राज्यों की भारत के कुल सक्रिय मामलों के 81.46 प्रतिशत में भागीदारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00590P0.jpg

राष्ट्रीय मृत्यु दर में लगातार गिरावट देखी जा रही है और वर्तमान में यह 1.10 प्रतिशत है तथा गिरावट निरंतर जारी है।


पिछले 24 घंटों में, 3,417 मौतें दर्ज की गईं।

नई मौतों के 74.54 प्रतिशत में 10 राज्यों की भागीदारी है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें (669) दर्ज की गईं जबकि इसके बाद दिल्ली (407) और उत्तर प्रदेश (288) में सर्वाधिक दैनिक मौतें हुईं।


https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007AWGV.jpg

तीन राज्यों ने पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से एक भी मृत्यु दर्ज नहीं कराई है। ये हैं-दमन एवं दीव तथा दादर नागर हवेलीलक्षद्वीप और अरुणाचल प्रदेश।