Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


छत्तीसगढ़ के साथ देश के 7 राज्यों में तेजी से बढ़ रहे है कोरोना के मामले, हालात चिंताजनक

  महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी 0...

Also Read

 

महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी

0 आज सुबह तक रिपोर्ट

नई दिल्ली। असल बात न्यूज़।

आठ राज्यों - महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इन 8 राज्यों से नए मामलों  84.5 प्रतिशत की तेजी से बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में दुर्ग, राजधानी रायपुर और राजनांदगांव जिले मैं प्रतिदिन बड़ी संख्या में कोरोना के संक्रमित मेल रहे हैं।देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 68,020 नए मामले सामने आए है। यह ताजा आंकड़े आज सुबह तक के हैं। 

 

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 40,414 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कर्नाटक में 3,082 जबकि पंजाब में 2,870 नए मामले सामने आए।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001DG9L.jpg

दस राज्यों में अभी भी कोरोना के दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00200HA.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0031T6G.jpg

 

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों (केस लोड) आज यह 5,21,808 है। यह कुल पॉजिटिव मामलों का 4.33 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केस लोड) में 35,498 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

 

देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में पांच राज्यों महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ का समग्र योगदान 80.17 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0043IEY.jpg

 

सत्रह राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में राष्ट्रीय औसत (8,724) प्रति दस लाख की तुलना में कम मामले हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005JYX1.jpg

उन्नीस राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में प्रति दस लाख पर राष्ट्रीय औसत की तुलना में अधिक मामले हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006BS0B.jpg

 

 

 

दूसरी ओर, भारत में कुल टीकाकरण कवरेज 6 करोड़ को पार कर गया है।

 

आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 6.05 करोड़ (6,05,30,435) वैक्सीन खुराक 9,92,483 सत्रों के माध्यम से दिलाई गई है। इनमें 81,56,997 स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 51,78,065 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक), 89,12,113 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली खुराक) और 36,92,136 फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी खुराक) ले चुके हैं। 67,31,223 लाभार्थी (पहली खुराक) वे हैं जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और वे किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के 2,78,59,901 से अधिक लाभार्थी हैं।