Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


केंद्र शासित प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में परिसीमन की प्रक्रिया शुरू

  परिसीमन आयोग ने  प्रक्रिया पर विचार करने के लिए बैठक की नई दिल्ली। असल बात न्यूज। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में संभवतः चुनाव की ...

Also Read

 

परिसीमन आयोग ने  प्रक्रिया पर विचार करने के लिए बैठक की

नई दिल्ली। असल बात न्यूज।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में संभवतः चुनाव की तैयारी की जा रही है।इसके पहले भाग क्षेत्रों के परिसीमन का कार्य शुरू किया गया है। इसके लिए एक परिसीमन आयोग गठित किया गया है।

परिसीमन आयोग, में अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई, पदेन सदस्य श्री सुशील चंद्र (चुनाव आयुक्त) और पदेन सदस्यश्री केके शर्मा (राज्य चुनाव आयुक्त, जम्मू-कश्मीर) शामिल है।-आयोग ने केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के परिसीमन की प्रक्रिया पर  सुझाव/विचार प्राप्त करने के लिए  सहयोगी सदस्यों के साथ नई दिल्ली में बैठक की।


बैठक में जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 और परिसीमन अधिनियम, 2002 के आधार पर परिसीमन की प्रक्रिया के बारे में सदस्यों को जानकारी दी गयी और केंद्र शासित प्रदेशजम्मू और कश्मीर के परिसीमन कार्य से संबंधित इन अधिनियमों की विभिन्न धाराओं का विवरण भी प्रस्तुत किया गया।

परिसीमन आयोग ने इस बैठक के लिए सभी सहयोगी सदस्यों– डॉ. फारूक अब्दुल्ला, श्री मोहम्मद अकबर लोन, श्री हसनैन मसूदी, श्री जुगल किशोर शर्मा और डॉ. जितेन्द्र सिंह को आमंत्रित किया था। 

 सहयोगी सदस्यों ने आयोग के प्रयासों की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन, जहां तक संभव हो, व्यावहारिक रूप से किया जाना चाहिए, परिसीमनभौगोलिक रूप से सघन क्षेत्रों के लिए होना चाहिए और परिसीमन करते समयभौगोलिक विशेषताओं; प्रशासनिक इकाइयों की मौजूदा सीमाओं; संचार और सार्वजनिक सुविधा आदि पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में परिसीमन प्रक्रिया के दौरान दुर्गम क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया।