Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

करोड़ों रुपए के विकास कार्य के लिए जामुल क्षेत्र के लोगों ने मंत्री गुरुजी रूद्र कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया

  भिलाई असल बात न्यूज़। जामुल क्षेत्र को करोड़ों पर के विकास कार्यों की सौगात मिलने पर यहां  कांग्रेसी खेमे  के साथ आम लोगों में भारी खुशी क...

Also Read

  भिलाई असल बात न्यूज़।

जामुल क्षेत्र को करोड़ों पर के विकास कार्यों की सौगात मिलने पर यहां  कांग्रेसी खेमे  के साथ आम लोगों में भारी खुशी की लहर है तथा करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दिलाने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु  रूद्र कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है। क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने मंत्री गुरु रूद्र कुमार से राजधानी रायपुर में उनके निवास  पहुंचकर मुलाकात की तथा उन्हें इतने सारे विकास कार्य  के लिए  बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

 इस दौरान मंत्री  गुरु रूद्र कुमार ने कहा की   छत्तीसगढ़ में प्रदेश सरकार प्रत्येक वर्ग के लोगों के कल्याण के  लिए काम कर रही है। पानी का संकट दूर करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। राज्य में इसके लिए प्राथमिकता पूर्वक काम किया जा रहा है। हम प्रत्येक घर में जल्द से जल्द नल कनेक्शन पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

 इस अवसर पर मंत्री   गुरु रूद्र कुमार जी को  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामुल के प्रतिनिधि ने उनका एक तैल चित्र भी भेंट किया। इस दौरान सर्वश्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामुल के अध्यक्ष प्रकाश सिंह ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष करीम खान, एल्डरमैन मनु लाल यादव, शशांक सिंह ठाकुर, भगत सिंह, डॉ खेम लाल सिन्हा, कमलेश साहू, ललन सिंह, सागर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित  थे।