Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण के लिए योग साधना एवं सांस्कृतिक केंद्र मैत्री नगर के द्वारा ₹एक लाख एक हजार रुपए की राशि दान

अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण के लिए तन- मन- धन से सहयोग करने, लोग बढ़-चढ़कर, आगे आ रहे हैं। लोगों का मानना है, कि पैसा महत...

Also Read

अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण के लिए तन- मन- धन से सहयोग करने, लोग बढ़-चढ़कर, आगे आ रहे हैं। लोगों का मानना है, कि पैसा महत्वपूर्ण नहीं है लेकिन उनके सहयोग से एक ईट, अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में जरूर लगनी चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर हर जगह लोग श्री राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग करते दिख रहे हैं। सबसे बड़ी बात है कि श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए दान करने,  सहयोग करने में महिलाएं भी कहीं पीछे नहीं है। यहां की महिला मानस मंडली मैत्री नगर की मातृशक्ति ने इस पुनीत, पुण्य कार्य के लिए 31 हजार रुपए दान किया है।

भिलाई। असल बात न्यूज।

अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण हो रहा है तो पूरे देश में खुशियां मनाई जा रही है। चारों तरफ प्रसन्नता की लहर है। लोग उस अद्भुत पल का इंतजार कर रहे हैं जब भगवान श्री राम का मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। आम लोग, श्रद्धालु गण, भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण के लिए तन मन, धन से सहयोग कर रहे हैं। लोग प्रार्थना कर रहे हैं कि भगवान श्री राम के मंदिर का जल्द से जल्द निर्माण हो। लोग इस पवित्र, पुण्य के कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने में तत्पर दिख रहे हैं।

यहां मैत्री नगर भिलाई से योगसाधना सांस्कृतिक केंद्र के द्वारा राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के निर्माण के लिए ₹1 लाख एक हजार रुपए की राशि दान की गई है। इस तरह से एक योग साधना एवं सांस्कृतिक केंद्र के द्वारा एक बड़ी राशि दान की गई है। यह संस्था आम लोगों को योग साधना का प्रशिक्षण देती है तथा इसके द्वारा समय-समय पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाता है। संस्था, समाज सेवा के कार्य से भी निरंतर जुड़ी रही है।

संस्था की ओर से राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के निर्माण के लिए संचालक बी  एम सिंह के द्वारा ₹ एक लाख एक हजार रुपए की राशि तीर्थ क्षेत्र के भिलाई संयोजक श्रीनिवास खेड़िया को सौंपी गई।यहां मैत्री नगर हनुमान मंदिर में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में यह राशि सौंपी गई। इस अवसर पर दुर्ग संयोजक डॉ चंद्र भूषण देवांगन , गिरिजा शंकर पांडे और शरतचंद्र पाठक  भी उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री खेड़िया ने एक समाज सेवा करने वाली संस्था के द्वारा इतनी बड़ी राशि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के निर्माण के लिए दान करने पर संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि राशि से अधिक महत्वपूर्ण भगवान श्री राम के प्रति आस्था और निष्ठा है। आस्था, श्रद्धा और निष्ठा के फल स्वरूप, संस्था इतनी बड़ी राशि भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण के लिए दान करने का निर्णय ले सकी।

इसी कार्यक्रम में स्थानीय महिला मानस मंडली हनुमान मंदिर मैत्री नगर की मातृशक्ति टीम के द्वारा भी विभिन्न साधनों से पाई-  पाई जोड़ कर जुटाई गई राशि ₹31 हजार रुपए भी दान किया गया। संस्था की श्रीमती रानी तिवारी ने उक्त राशि तीर्थ क्षेत्र के सदस्यों को सौंपा। इस तरह से विभिन्न संस्थाएं और आम लोग अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जिस तरह से दान, सहयोग कर रहे हैं उससे पता चलता है कि यहां भगवान श्री राम के प्रति लोगों में कितनी अगाधा आस्था और श्रद्धा है और भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण के लिए लोगों की भावनाये कितनी प्रबल है। इतनी दूर रहकर भी आस्थावान लोगचाहते हैं कि उनके आराध्य देव भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो।

इस अवसर पर सर्वश्री मैत्री नगर के संयोजक अनिल मिश्रा निधि प्रमुख त्रिभुवन पांडेय , समाजसेवी पप्पू चंद्राकर,भानु जी राव, किशोर जोशी, एसएन सिंह,मनीष यादव, स्वाति जोशी, उमेश पांडे, सतीश दुबे, राजेंद्र यादव, अनिल पांडेय, ओम प्रकाश चौधरी, राजू चंद्राकर, पंडित राम मुन्ना गर्ग,  बॉबी दास, सुजीत यादव, प्रदीप चंद्राकर, महिला मंडली की श्रीमती रानी तिवारी, श्रीमती रामा देवी सोनी, लालमणि पांडेय, मंजूलिका पांडेय, आरती पांडेय, रुचि सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।