Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


Covid-19 अलर्ट, छत्तीसगढ़ राज्य में बढ़ती जा रही है मौतों की संख्या

  नई दिल्ली। असल बात न्यूज़। छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना के संक्रमितो के मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां नए संक्रमित भी प्रतिदिन...

Also Read

 नई दिल्ली। असल बात न्यूज़।

छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना के संक्रमितो के मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां नए संक्रमित भी प्रतिदिन काफी अधिक मिल रहे हैं। हालत यह है कि कोविड-19 के कुल संक्रमितो की संख्या के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य देश में 12 वे स्थान पर पहुंच गया है। इस मामले में मध्य प्रदेश  पीछे है। छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोनावायरस के संक्रमितो की मौतों की संख्या का प्रतिशत 1.2 है। इस मामले में भी देश के कई राज्य इस से बहुत पीछे हैं।

लग रहा है कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम और इससे निपटने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है। यहां कोविड-19 के कुल संक्रमित लोगों की संख्या 2 लाख, 42 हजार, 418 पर पहुंच गई है। प्रतिदिन यहां लगभग 1800 नए संक्रमित मिल रहे हैं। स्वास्थ्य के मामले में इसे चिंता जनक स्थिति माना जा सकता है। कुल पॉजिटिव केसेस के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य से देश में 11 राज्य ही आ गए  हैं।



महाराष्ट्र राज्य में जहां कोविड-19 के कुल संक्रमितो की संख्या सबसे अधिक 18,37,358 है वहां मृत्यु का प्रतिशत 2.6 है और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में है प्रतिशत 1.7 है तो छत्तीसगढ़ राज्य में मृत्यु का यह प्रतिशत लगभग 1.2 प्रतिशत पर स्थिर है।