Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

रिसाली निगम क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज

  भिलाई दुर्ग। असल बात न्यूज़।  नए गठित नगर निगम रिसाली भिलाई में विकास की रफ्तार अब तेज हो रही है। यहां निगम में निगम प्रशासन ने अपने स्थाप...

Also Read

 भिलाई दुर्ग। असल बात न्यूज़।

 नए गठित नगर निगम रिसाली भिलाई में विकास की रफ्तार अब तेज हो रही है। यहां निगम में निगम प्रशासन ने अपने स्थापना  व्यय को अधिक से अधिक सीमित रखने की कोशिश की है वही आम लोगों की जरूरत के अनुसार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम शुरू किया गया है। इस क्षेत्र में नए सड़कों के निर्माण, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, उद्यानों के सौंदर्यीकरण के काम शुरू होने से लोगों को महसूस हो रहा है कि नये निगम के गठन से वास्तव में उन्हें फायदा मिला है।


रिसाली नगर निगम में अभी भी ज्यादातर इलाके  ग्रामीण परिवेश वाले हैं। जाहिर है कि ऐसे इलाके विकास की बाट जोह रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस निगम क्षेत्र में कई जगह गलियों का सीमेंतीकरण किया जा रहा है। प्रगति नगर के वार्ड 3 में लगभग 40  लाख रुपए की लागत से सीमेंटीकरण का कार्य स्वीकृत किया गया है। नेवई, स्टेशन मरोदा और बरोदा सेक्टर में उद्यानों का सौदरीकरण किया जा रहा है। इसमें खास बात यह भी है कि इस निगम क्षेत्र में राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना और गौठान के निर्माण करते समय काफी काम हुआ है। यहां नेवई  और डूडेरा में गोधन  केंद्र की स्थापना की गई है।

नगर निगम रिसाली संपत्ति कर की वसूली में भी आगे बढ़ गया है। अस्तित्व में आने के बाद पिछले 7 जून से इस निगम में संपत्ति कर की वसूली शुरू की गई। अब तक यहां 61 करोड़ के आसपास संपत्ति कर की वसूली की  गई है। लगभग 22 हजार मकानों से संपत्ति कर की वसूली की गई है।