Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

किसानों के पंजीकृत धान के रकबे और गिरदावरी में त्रुटि को सुधारने तुरंत कार्रवाई की जाएगी

  किसानों के पंजीकृत धान के रकबे और गिरदावरी में त्रुटि सुधार हेतु राजस्व सचिव ने जारी किए निर्देश कलेक्टरों को रकबे में सुधार के लिए तत्काल...

Also Read

 किसानों के पंजीकृत धान के रकबे और गिरदावरी में त्रुटि सुधार हेतु राजस्व सचिव ने जारी किए निर्देश

कलेक्टरों को रकबे में सुधार के लिए तत्काल कार्यवाही के निर्देश

रायपुर, ।असल बात न्यूज़।


 समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसानों के पंजीकृत धान के रकबे और गिरदावरी में त्रुटि होने पर उसमें सुधार के लिए तत्काल कार्रवाई की जाएगी।   राजस्व विभाग की सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों को इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने ऐसे मामलों में तत्काल  प्राथमिकता के आधार पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारी को पूर्ण निर्देश दिया है।

राजस्व सचिव द्वारा कलेक्टरों को जारी निर्देश में कहा गया है कि किसानों से पंजीयन हेतु प्राप्त आवेदन के संबंध में गिरदावरी की स्थिति ज्ञात कर ली जाए एवं यदि गिरदावरी अपूर्ण या त्रुुटिपूर्ण है तो सुधार कार्य तत्काल कराया जाए। यदि पंजीयन के दौरान धान के वास्तविक रकबे की एंट्री न होकर कम रकबे की एंट्री हो गई है तो रकबे में सुधार तत्काल करें। निर्देशों में कहा गया है कि विक्रय के लिए पंजीकृत धान के रकबे में संशोधन हेतु आवेदन प्राप्त होेने पर समुचित परीक्षण कर तहसीलदार द्वारा भुईयां पोर्टल में अपने लाॅगिन आई.डी. में ही अनुमोदन पश्चात रकबे के संबंध में गिरदावरी संबंधी त्रुटियों को प्राथमिकता के आधार पर सुधार किया जाए तथा इसकी सूचना संबंधित ग्राम की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति को भी दी जाए।