Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दुर्ग जिले में सैकड़ों नौजवानों ने किया भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश, सांसद विजय बघेल और विधायक विद्या रतन भसीन ने पार्टी का गमछा पहनाकर कराया पार्टी में प्रवेश

  प्रदेश में विपक्ष में रहकर संतोष कर रही भारतीय जनता पार्टी के लिए दुर्ग जिले में आज का दिन काफी अच्छा रहा।यहां सैकड़ों की संख्या में नौजवा...

Also Read

 प्रदेश में विपक्ष में रहकर संतोष कर रही भारतीय जनता पार्टी के लिए दुर्ग जिले में आज का दिन काफी अच्छा रहा।यहां सैकड़ों की संख्या में नौजवानों ने पार्टी में प्रवेश किया है। इनके जोश व उत्साह से पार्टी  में नए उत्साह का संचार  होता नजर आ रहा है। सांसद विजय बघेल तथा विधायक विद्या रतन भसीन ने इन नौजवान कार्यकर्ताओं को पार्टी में प्रवेश दिलाया।

भिलाई। असल बात न्यूज़।

अमूमन सत्तारूढ़ पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं का रुझान होता है और जो राजनीतिक दल सत्ता में आसीन होते है, नये कार्यकर्ताओं की उस से जुड़ने के प्रति बहुत अधिक रुचि नजर आती है। दूसरे राजनीतिक दल को छोड़कर सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होने की भी कार्यकर्ताओं में होड़  लगी नजर आती है। लेकिन आज सैकड़ों नवयुवक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। पार्टी की रीति नीति और दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल के व्यवहार तथा कामकाज से प्रभावित होकर इन कार्यकर्ताओं ने पार्टी में प्रवेश किया है।

एक संक्षिप्त समारोह में इन कार्यकर्ताओं को पार्टी में प्रवेश दिलाया गया। कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल और विधायक विद्या रतन भसीन ने पार्टी का गमछा पहनाकर इन नवयुवक कार्यकर्ताओं को पार्टी में प्रवेश दिलाया। सांसद श्री बघेल के निवास पर आयोजित इस समारोह में कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भारत माता की जय और जय जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं के जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए।

इस अवसर पर बोलते हुए सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्र की सेवा कर रही हैं। राष्ट्र के हित के लिए काम कर रही है। आज ये जो नौजवान  पार्टी में शामिल हो रहे हैं इनमें कोई स्वार्थ नहीं है। इनमें कोई लालच नहीं है। देश की सेवा के लिए ये भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे देशभक्त कार्यकर्ताओं की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग छत्तीसगढ़ में समाज को बांटने में लगे हुए हैं। ऐसे लोगों में सिर्फ पैसा कमाने की होड़ लगी हुई है। पैसा कमाने की इतनी होड़ लगी हुई  है कि चखना दुकान पर कब्जा करने की लड़ाई हो रही है। गली-गली में दारू बिक रही है।

 उन्होंने कहा  कि सभी के मन में एक दूसरे के प्रति प्रेम होना चाहिए। अच्छा काम करने वालों का  हौसला बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने पार्टी में प्रवेश लेने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी के विचारों को आत्मसात करते हुए पार्टी के प्रति समर्पित होकर काम करने का आह्वान किया।

वही वैशाली नगर के विधायक विद्या रतन भसीन ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा  कि छत्तीसगढ़ में आज जो विकास दिख रहा है वह भारतीय जनता पार्टी की देन है। उन्होंने नवयुवक कार्यकर्ताओं का भाजपा में प्रवेश लेने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह सही समय में लिया गया सही निर्णय है। इन कार्यकर्ताओं ने सर्व श्री पप्पू चंद्राकर,  मनीष यादव, योगेश्वर साहू के नेतृत्व में भाजपा में प्रवेश किया।

इस अवसर पर पार्टी के सर्वश्री शंकर लाल देवांगन, ललित चंद्राकर, संजय बघेल, अजय बघेल, अजय दुबे, अजय दुबे, प्रमोद सिंह, अमित देवांगन, सोनू राम सिंह, पुरेंद्र साहू, प्रकाश चंद्राकर, राजा पाठक, अरुण सिंह, मनमोहन शर्मा परमजीत सिंह, राजा ठाकुर, रितेश शर्मा,  जतिन वर्मा, राजू चंद्राकर, सुरेंद्र वर्मा, राजेश चंद्राकर, राजेश वर्मा, प्रमोद सिंह, तुलसीराम ध्रुव, प्रवीण मधरिया, राहुल टिकहरिया, श्याम चंद्राकर, अविनाश देशमुख, मनदीप प्रसाद, विक्की यादव, बॉबी सिंह, मनीष धनकर, यमन वर्मा, सनी यादव, मयंक गुप्ता, शशि इत्यादि के सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।