Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सांसद विजय बघेल से की मुलाकात, नई साड़ी मिलने और महिला कोष से आर्थिक सहायता मिलने पर खुशी जाहिर की

  भिलाई , दुर्ग। असल बात न्यूज़। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं  ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल से आज मुलाकात की तथ...

Also Read

 भिलाई, दुर्ग। असल बात न्यूज़।

जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं  ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल से आज मुलाकात की तथा छत्तीसगढ़ महिला कोष से व्यवसायिक कार्य के लिए आर्थिक सहयोग मिलने तथा नई साड़ी मिलने पर खुशी जाहिर की। सांसद विजय बघेल उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी कि वे अपनी मेहनत से अपने कामकाज को आगे बढ़ाएंगी तथा क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

महिला बाल विकास विभाग दुर्ग की  परियोजना अधिकारी पूजा अग्रवाल तथा पर्यवेक्षक श्रीमती दीपशिखा के साथ महिला कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने सांसद विजय बघेल से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने , व्यवसाय व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं को छत्तीसगढ़ सहायता कोष से आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा रही है। इसी योजना के तहत जिले में बड़ी संख्या में महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई हैं। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अभी नई साड़ी में भी वितरित की गई है।

इनमें से बड़ी संख्या में महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्म भोजन बनाकर आपूर्ति करने का काम करती हैं।

सांसद श्री बघेल ने इस अवसर पर इन महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में महिलाएं साक्षर बनेगी, जागरूक होंगी तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगी तो हमारे समाज और प्रदेश का विकास स्वाभाविक तौर पर तेज गति से होगा। हमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास करना है। जागरूक महिलाओं को अपना कामकाज बढ़ाने के लिए देश मेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के द्वारा तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।