Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

खनिज न्यास मद से विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत, जनप्रतिनिधियों ने किया विकास कार्यो का भूमिपूजन

   दुर्ग। असल बात न्यूज़। दुर्ग जिले में खनिज न्यास मद से विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं और अब यह कार्य शुरू किए जा रहे हैं।इसी कड़ी...

Also Read

  

दुर्ग। असल बात न्यूज़।

दुर्ग जिले में खनिज न्यास मद से विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं और अब यह कार्य शुरू किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में यहां लगभग 10 लाख रुपए की लागत से  ग्राम कोटनी में गलियों के सीमेंटीकरण  का कार्य शुरू किया गया। इस कार्य का जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी रिवेंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में भूमि पूजन किया गया।

  जिला मुख्यायल के समीप शिवनाथ नदी तट पर स्थित ग्राम कोटनी में  गलियों के सीमेंटीकरण के इस कार्य के भूमिपूजन समारोह में  देवेंद्र देशमुख अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, नंदकुमार सेन अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी  दुर्ग ग्रमीण  भी उपस्थित थे। सभी ने विधिवत तरीके से पूजा पाठ कर  श्रीफल तोड़कर  भूमि पूजन संपन्न कराया।

 अवगत हो जिला खनिज न्यास का  वर्ष 2016-17 में गठन कर गौण खनिज से प्राप्त होने वाली राशि का खनिज के उत्खनन से प्रभावित गांव में विकास कार्य के लिए किया जाता है। ग्राम कुमारी खनिज उत्खनन से प्रभावित होने वाले गांव में से एक है लेकिन पिछले चार वर्षों में यहां विकास का कोई कार्य नहीं किया गया।प्रत्यक्ष प्रभावित ग्राम कोटनी में एक भी विकास कार्य आज तक नहीं हो पाया है ।, 

 जिला खनिज न्यास की पिछली बैठक में कुमारी गांव की उपेक्षा के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया तथा यहां विकास कार्य शुरू करने की मांग की गई। जिसके बाद यहां ग् विकास कार्य का सौगात मिल सका। इसी कड़ी में ग्राम कोटनी में गली का सिमेंटिकरण कार्य का शुभारंभ किया गया ।

इस अवसर पर मनोज साहू सरपंच ,भुनेश्वरी ठाकुर जनपद सदस्य ,राजेन्द्र ठाकुर पूर्व जनपद सदस्य ,रामसिंह निषाद पूर्व सरपंच ,मनोज निषाद ,बिशेषर मेहर धनीराम निषाद , राधेश्याम ,रतनी ठाकुर माया ठाकुर पच ,विमल निषाद पूर्णिमा हरिशचंद्र विश्वकर्मा टीकाराम कुर्रे  आदि ग्रामीण जन उपस्थित थे।