Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

ग्राम महकाकला में ढेर सारे विकास कार्यों का भूमि पूजन

पाटन, दुर्ग। असल बात न्यूज़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन विधानसभा के विभिन्न गांवो में विकास की तेज रफ्तार दिख रही है। ढ...

Also Read

पाटन, दुर्ग। असल बात न्यूज़।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन विधानसभा के विभिन्न गांवो में विकास की तेज रफ्तार दिख रही है। ढेर सारे नए विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं तो वहीं कई नए कार्य प्रगति की ओर हैं। इन कार्यों, योजनाओं में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन, सड़क चौड़ीकरण, पेयजल की व्यवस्था, स्कूलों में अतिरिक्त भवन का निर्माण इत्यादि मुख्य कार्य है।

 यहां के ग्राम पंचायत  महका कला में विकास कार्यों की कड़ी में गलियों के सीमेंती करण6 सी सी, 4 पुलिया निर्माण, कला मंच  गौठान के कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इस भूमि  पूजन कार्यक्रम में ओ एस डी  आशीष वर्मा,  जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्षा  श्रीमती रामबाई गजानंद सिन्हा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन , देवेन्द्र चंद्रवंशी  जनपद सदस्य, त्रिवेणी बंजारे डाकेश्वरी निसाद पाटन जनपद पंचायतएवम सरपंच श्रीमती साधना वर्मा उपसरपंच गिरधारीलाल सिन्हा ,पंच गण के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। 





जनपद अध्यक्ष श्रीमती राम बाई सिन्हा ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि हमारा, पाटन क्षेत्र का सौभाग्य है कि हमारे विधायक मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने पूरे पाटन विधानसभा क्षेत्र का कायाकल्प कर दिया है।जिन कार्यों की कभी उम्मीद नहीं की गई थी वे विकास कार्य यहां शुरू हो रहे हैं। सभी गांवो में विकास की नई शुरुआत हुई है।