दुर्ग भिलाई,। असल बात न्यूज़। किसान सुथार विधेयक के बारे में फैलाई गई अफवाहों को दूर करने तथा इसकी सच्चाई, फायदे की किसानों पार्टी कार्यकर...
दुर्ग भिलाई,। असल बात न्यूज़।
किसान सुथार विधेयक के बारे में फैलाई गई अफवाहों को दूर करने तथा इसकी सच्चाई, फायदे की किसानों पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों को जानकारी देने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल के द्वारा लगाई जा रही किसान चौपाल 7 अक्टूबर को पाटन विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थान पर लगाई जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटन विधान सभा क्षेत्र में किसान चौपाल -7 अक्टूबर को तीन स्थानों पर रानीतरई में दोपहर 12 बजे, अरसनारा में दोपहर 2 बजे और झीट गांव में शाम 4 बजे आयोजित होगी। सांसद विजय बघेल स्वयं तथा पार्टी के दूसरे वरिष्ठ पदाधिकारी किसान चौपाल में उपस्थित होकर किसान संघ, किसानों, ग्रामीणों, भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।
तीनो स्थानों पर आयोजित किसान चौपाल में मंडल के वर्तमान एवं पूर्व सभी पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं, सदस्ययो, जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारियो,शक्ति केंद्र संयोजक सहसंयोजक, सभी मोर्चा के अध्यक्षों, बूथ के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ, निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधिओ, तथा किसानों आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


