मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह विधानसभा क्षेत्र पाटन में किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी केंद्र का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में ...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह विधानसभा क्षेत्र पाटन में किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी केंद्र का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में यहां के ग्राम पंदर में धान खरीदी केंद्र का नया भवन बनाया जा रहा है। इसका आज भूमि पूजन किया गया।
पाटन दुर्ग। असल बात न्यूज़।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पदर में सेवा सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र के लिए नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। यहां धान खरीदी केंद्र में चबूतरे भी बनाए जाएंगे तथा गांव में सार्वजनिक शौचालय बनाने के निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन किया गया। सार्वजनिक शौचालय के निर्माण की मांग यहां के ग्रामीणों के द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। इसके बन जाने से खुले जगह का जो उपयोग हो रहा था वह रुकेगा।
भूमि पूजन समारोह में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम विशेष अतिथि थी। इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, सरपंच श्रीमती वेद कुमारी वर्मा उपसरपंच दिनेश वर्मा तथा सोसाइटी सदस्य लूकेश वर्मा , सुनील से तथा पंच व आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।