श्री सिद्धेश्वरी ट्रस्ट समिति के सदस्यों तथा आम लोगों की सहमति से हुआ है यह निर्णय।कोरोनावायरस के संक्रमण के फैलाव को देखते हुए लिया गया नि...
श्री सिद्धेश्वरी ट्रस्ट समिति के सदस्यों तथा आम लोगों की सहमति से हुआ है यह निर्णय।कोरोनावायरस के संक्रमण के फैलाव को देखते हुए लिया गया निर्णय,। उतई नगर पंचायत क्षेत्र में कोरोना के संक्रमण का फैलाव बड़ी तेजी से हुआ है और यहां प्रतिदिन 40 लोगों का टेस्ट किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में लोग संक्रमित भी निकल रहे हैं। इस चिंताजनक स्थिति के चलते, पिछले दिनों क्षेत्र में विभिन्न समितियों के प्रमुख लोगों तथा नगर पंचायत के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई है।
उतई / दुर्ग.। असल बात न्यूज़।
कोरोनावायरस के संक्रमण के फैलाव को देखते हुए इस साल प्रशासन के द्वारा भी नवरात्रि पर्व तथा मां दुर्गा जी की प्रतिमा की स्थापना के लिए कडाई बढ़ती जा रही है। जिला प्रशासन के द्वारा इस त्यौहार के आयोजन के लिए गाइडलाइन जारी किया गया है। शासन प्रशासन की सबसे बड़ी चिंता है कि भीड़ जुटने की वजह से संक्रामक बीमारी का फैलाव ना हो।
नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले दिनों मातादुर्गा पूजा, मां सरस्वती पूजा, तथा काली पूजा की स्थापना करने वाली समस्त समितियों की बैठक हुई। इस बैठक में ताजा स्थिति तथा नवरात्रि पर्व और मां दुर्गा जी की प्रतिमा की स्थापना के मुद्दे पर चर्चा की। इसमें कुछ लोगों ने विचार व्यक्त किया कि इस साल दुर्गा पूजा सादगी पूर्ण तरीके से मनाया जाना चाहिए। ऐसे में लोग मां दुर्गा जी की पूजा करना चाहे तो फोटो रखकर पूजा कर सकते हैं। लेकिन इस कार्यक्रम से भीड़ को दूर रखना होगा।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


