Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पाटन विकासखंड में कोरोना के संक्रमण का फैलाव अब नियंत्रण में

  पाटन, दुर्ग। असल बात न्यूज़। दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड में कोरोनावायरस के संक्रमण का फैलाव अब कुछ कम होता नजर आ रहा है। ताजा जानकारी के ...

Also Read

 पाटन, दुर्ग। असल बात न्यूज़।


दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड में कोरोनावायरस के संक्रमण का फैलाव अब कुछ कम होता नजर आ रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार यहां नए संक्रमित कम मिल रहे हैं। जबकि कोरोना के टेस्टिंग की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना का कोई भी लक्षण नजर आने पर उसकी अनिवार्य रूप से टेस्टिंग करा लेने को कहा है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां अभी कोरोना के प्रतिदिन 56 में संक्रमित मिल रहे हैं। हालांकि इससे यह नहीं कहा सकता कि कोरोना का कहर अब  ठंडा पड़ गया है। इसे कुछ हद तक नियंत्रित माना जा सकता है। अगस्त महीने के अंत तक जहां इस विकासखंड में प्रतिदिन 100 से डेढ़ सौ तक नए संक्रमित मरीज मिल रहे थे, अब यह संख्या कम हो गई है। प्रतिदिन अब 5 से 6 नए मरीज ही मिल रहे हैं। इससे यहां के लोगों की चिंता कुछ कम हो सकती है।

विकासखंड के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आशीष शर्मा ने कहा कि हमें हर हालत में सावधानी करना है। कोई भी लापरवाही हमें खतरे में डाल सकती है। अभी ठंड का मौसम आने वाला है। इसमें सर्दी खासी की समस्या बढ़ेगी। हमें इन संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने से बचने का प्रयास करना भी जरूरी है।