Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बलौदा बाजार के तुलसी साहू बने प्रदेश पंचायत सचिव संघ के नए अध्यक्ष

  बलौदा बाजार के तुलसी साहू  प्रदेश पंचायत सचिव संघ के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। इस पद पर सर्व समिति से मनोनयन के प्रयास किए जा रहे थे लेकि...

Also Read

 बलौदा बाजार के तुलसी साहू प्रदेश पंचायत सचिव संघ के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। इस पद पर सर्व समिति से मनोनयन के प्रयास किए जा रहे थे लेकिन कई सदस्यों के चुनाव मैदान में सामने आने के फलस्वरुप चुनाव कराना पड़ा। कहा जा रहा है कि इस चुनाव में दुर्ग जिले की भी बड़ी प्रभावी भूमिका रही है।तुलसी साहू ने इस पद पर बड़े अंतर से जीत हासिल की है।

रायपुर। असल बात न्यूज़।

प्रदेश पंचायत सचिव संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए काफी पहले से गहमागहमी का वातावरण बना हुआ था।  पंचायत सचिवों की ढेर सारी मांगे हैं जिसको पूर्ण कराने के लिए इस बैनर के तले ही संघर्ष किया जा रहा है। यह खबरें आ रही थीं कि विभिन्न जिलों से अध्यक्ष पद के लिए तैयारियां की जा रही हैं। जिम्मेदार सदस्यों के द्वारा इस पद के लिए आम राय भी बनाने की कोशिश की गई लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। । व प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों से इस पद के लिए 5-6 लोगों के द्वारा अध्यक्ष पद हेतु दावेदारी किएं जाने की भी खबर आ रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस चुनाव मे बलौदा बाजार के तुलसी साहू ने 23 मत हासिल कर जीत हासिल की। इसमें संघ के प्रदेश भर के जिलों के अध्यक्ष तथा सचिव ने मतदान किया। प्रदेश में कुल 28 जिले हैं। इस तरह से कुल 56 लोग मतदाता थे।इसमें एक मतदाता अनुपस्थित रहा तथा चार मत रिजेक्ट कर दिए जाने की जानकारी मिली है।

तुलसी साहू ने बड़े अंतर के साथ जीत हासिल की। चुनाव मैदान में कुल 4 उम्मीदवार आमने सामने थे। अन्य उम्मीदवारों मैं कुंडा गांव के मोहन भारद्वाज को 16 वोट, बालोद के योगेश चंद्राकर को 9 मत, तथा बिलासपुर के सचिन कौशिक को तीन मत मिले। चुनाव पूर्णता शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।






पंचायत सचिव संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का आगामी 3 वर्षों के लिए चुनाव अभनपुर में हुआ। इस चुनाव के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष मुख्य निर्वाचन अधिकारी के द्वारा इस चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई । आज 6 सितंबर को ही मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इसके बाद नामांकन दाखिले की कार्रवाई शुरू हुई और नामांकन पत्र की जांच तथाअभ्यर्थी के नाम के प्रकाशन के बाद चुनाव कराया गया। जानकारी के अनुसार इस संगठन में अभी 10,900 सदस्य हैं। संध  के ब्लॉक इकाई और जिला इकाई के निर्वाचन के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया  गया जिसमें जिले के अध्यक्ष और सचिव ने मतदान किया।

अपनी जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा है कि प्रदेश पंचायत सचिव संघ की जो महत्वपूर्ण मांग है नियमितीकरण उसे पूर्ण कराने के लिए वे प्राथमिकता पूर्व संघर्ष करेंगे। इस पद पर जीत मिलने के बाद तुलसी साहूं को बधाइयां दी जा रही है।