Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

ad

रिसाली के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में लोगों का भाजपा में प्रवेश

  नवगठित नगर निगम क्षेत्र रिसाली भिलाई से बड़ी संख्या में लोगों के भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर लेने की खबर आ रही है। भिलाई नगर निगम के ...

Also Read

 नवगठित नगर निगम क्षेत्र रिसाली भिलाई से बड़ी संख्या में लोगों के भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर लेने की खबर आ रही है। भिलाई नगर निगम के साथ इस नवगठित निगम क्षेत्र में भी दिसंबर अथवा उसके आसपास चुनाव होने वाले हैं जिसके चलते इस इलाके में राजनीतिक सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। आज यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई थी जिसमें दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल भी शामिल हुए। उनकी उपस्थिति में  क्षेत्र के बड़ी संख्या में सक्रिय लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया है। इसके बाद यहां भाजपाई खेमें में उत्साह बढ़ता जा रहा है।

 कार्यकर्ता बैठक मे भाजपा प्रवेश   

 मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम रिसाली के वार्ड क्रं 18 तिरंगा चौक स्टेशन मरौदा  मे सांसद विजय बघेल के आतिथ्य मे   भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में तिरंगा चौक स्टेशन मरोदा के  सैकडो लोगों ने भाजपा  मे प्रवेश किया।सांसद श्री विजय बघेल ने इन प्रवेश लेने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति आस्था की शपथ दिलाई।





 नये प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रीति नीति और सिद्धांतों  पर चलने का संकल्प किया। इस दौरान सांसद विजय बघेल ने कार्यकर्ताओ से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नगर निगम के चुनाव के बारे में अपने अनुभवों को भी कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया तथा व्यक्तिगत तौर पर कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछा । उन्होंने नवगठित  नगर निगम रिसाली के चुनाव की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओ को अभी से एकजुट होकर भिड़  जाने का आह्वान किया और इस चुनाव में  भारतीय जनता पार्टी को प्रत्येक वार्ड में भारी मतों के अंतर से विजयी बनाने की अपील की।

 इस अवसर पर सर्व श्री मुन्ना पांडे,  पप्पू चंंद्राकर , राजा पाठक , विधि यादव , अमृत द्वेवांगन  ,निरंजन जैन , शैलेंद्र शेंडे  , मनीष यादव , मुकेश यादव   , पूनमचंद  , हेमंत राव , मनोज साहू  , शंकर यादव,  Jatin Verma, साहू,राजू राम,महेंद्र बघेल,प्रेमशंकर,पप्पु व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।