Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

ad

कुम्हारी पर टोल वसूली बंद नहीं तो हाईवे पर चक्का जाम

 लो .नि.वि  के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने केंद्रीय परिवहन मंत्री गड़करी को पत्र लिख निर्माण कार्यों में हो रही देरी को लेकर कार्यवाही करन...

Also Read



 लो.नि.वि के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने केंद्रीय परिवहन मंत्री गड़करी को पत्र लिख निर्माण कार्यों में हो रही देरी को लेकर कार्यवाही करने की बात कही


 कुम्हारी टोल नाका में रायपुर-दुर्ग जिले के वाहनों की टैक्स वसूली बंद नहीं की गयी, तो हाईवे जाम कर आंदोलन की चेतावनी दी। 


रायपुर। असल बात न्यूज़

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने रायपुर और दुर्ग जिला को जोड़ती हाईवे पर स्थित कुम्हारी टोल नाका में दोनों जिलों के वाहनों से कर वसूली को नियम विरूद्ध बताते हुए महाराष्ट्र सरकार का उदाहरण दिया है और केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गड़करी को पत्र भेजने के लिए छूट की मांग की है। की। अन्यथा की स्थिति में विकास उपाध्याय ने नेशनल हाईवे को जाम कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने नेशनल हाईवे के आधे अधूरे निर्माण कार्यों पर भी आक्रोश व्यक्त करते हुए इसे जल्द पूरा करने वाली नीति गड़करी को अपने पत्र में निर्दिष्ट किया है।


संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने आज केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गड़करी को 02 पेज का विस्तृत विवरण के साथ पत्र लिखकर रायपुर जिले से लगे 03 जिलों के राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सड़कों और बायपास रोड की दुर्दशा का विस्तृत विवरण दिया है। उन्होंने कहा कि सेंट्रल रोड निर्माण के टेण्डरों में फर्जी कंपनीयों को कार्य आबंटित करने की वजह से सरकार का पैसा बर्बाद तो हो ही रहा है साथ ही आम जनता को सालों तक इस कारण से परेशानी उठानी पड़ रही है।


विकास उपाध्याय ने कहा कि रायपुर से धमतरी जिले को जोड़ने वाली नेशनल हाईवे जिसका टेण्डर 2017 में हुआ था, उक्त ठेकेदार भी 01 साल के अंदर कार्य न कर पाने की वजह से ब्लैक लिस्टेड हो गए, जबकि 2019 तक इस निर्माण कार्य को पूर्ण करना था। कमोवेश यही स्थिति रायपुर से बिलासपुर को जोड़ने वाली राष्ट्रीय हाईवे में आम जनता वर्षों से झेल रही है और आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। यहाँ भी लगभग 48 कि.मी. का रोड अधर में है, जिसमें 15 कि.मी. बायपास रोड बनने में भी शामिल है। बावजूद केंद्रीय परिवहन मंत्रालय द्वारा उचित कार्यवाही नहीं की जा रही है न ही इस कार्य को पूर्ण करने वालीता दिख रही है।


विकास उपाध्याय ने कहा कि कुम्हारी टोल नाका को पिछले दिनों नेशनल हाईवे ने अपने अधीन ले लिया है और मनमाने तरीके से रायपुर एवं दुर्ग जिले के वे सभी वाहन जो निजी और काॅमर्शियल श्रेणी में आते हैं। निर्धारित कर से भी बहुत की वसूली की जा रही है, जबकि रायपुर और दुर्ग जिले की सीमा क्रमशः जुड़ी हुई है। उन्होंने उदाहरण दिया कि महाराष्ट्र सरकार ने यह प्रावधानित है कि ऐसी स्थितियों में सीमा से लगे एक-दूसरे जिलों के वाहनों से कर वसूली नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय परिवहन मंत्रालय इस दिशा में आवश्यक कागजात रायपुर एवं दुर्ग जिले के लोगों को यह छूट नहीं देता है, तो वे नेशनल हाईवे जाम कर उग्र आंदोलन करेंगे।


विकास ने राजधानी रायपुर के टाटमेंट रिंग रोड चैंक में ओव्हर ब्रीज के निर्माण कार्य में हो रही आवश्यक देरी को लेकर भी आक्रोश व्यक्त किया है और इस बाबत अपने पत्र में केंद्रीय परिवहन मंत्री को लिखा है कि इस ओव्हर बृजज को 02 साल के अन्तराल में पूर्ण करना था, लेकिन जिस गति से कार्य हो रहा है, वहाँ ऐसा प्रतीत होता है कि यह पूर्ण होने से 02 वर्ष से बहुत अधिक समय और लग जाएगा। उन्होंने केंद्रीय परिवहन विभाग द्वारा आबंटित सभी कार्यों की धीमी गति को केंद्रीय मंत्री की उदासीनता करार दिया है, आवश्यक कार्यवाही कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश-निर्देश देने की मांग की।