पानी की समस्या के निराकरण के लिए नगर पंचायत क्षेत्र उतई में वृहद पेयजल टंकी का निर्माण किया जा रहा है। अब इसका निर्माण कार्य पूर्णता की ओर...
पानी की समस्या के निराकरण के लिए नगर पंचायत क्षेत्र उतई में वृहद पेयजल टंकी का निर्माण किया जा रहा है। अब इसका निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है।
दुर्ग/ उतई । असल बात न्यूज़।
लगभग सभी शहरी क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की अनुपलब्धता एक बड़ी समस्या रही है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद इसी समस्या के निराकरण की ओर प्राथमिकता पूर्वक ध्यान दिया गया है। पेयजल की समस्या के निदान के लिए भी कई योजना संचालित है। लगभग सभी शहरी क्षेत्रों में लोगों को घर-घर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
इसी कड़ी में उतई में भी पानी की समस्या के निराकरण के लिए वृहद पेयजल योजना की टंकी का निर्माण किया जा रहा है। अब इसका निर्माण कार्य पूर्ण होने की ओर है। यह कार्य लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस योजना के पूर्ण होने के बाद उतई में सभी घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचने लगेगा।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


