प्रदेश पंचायत सचिव संघ के नए अध्यक्ष का चुनाव सर्व समिति से होने की संभावना,संगठन के जिम्मेदार सदस्यों के बीच चल रहा है बातचीत का दौर,मुख्...
प्रदेश पंचायत सचिव संघ के नए अध्यक्ष का चुनाव सर्व समिति से होने की संभावना,संगठन के जिम्मेदार सदस्यों के बीच चल रहा है बातचीत का दौर,मुख्यमंत्री का जिला होने की वजह से दुर्ग जिले की हो गई है महत्वपूर्ण भूमिका
रायपुर। असल बात न्यूज़।
प्रदेश पंचायत सचिव संघ की नई कार्यकारिणी का 6 सितंबर को चुनाव होने जा रहा है। अभी तक जो खबरें आ रही है उसके अनुसार यह उम्मीद की जा रही है कि यहा नए अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से कर लिया जाएगा। वैसे प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों से इस पद के लिए 5-6 लोगों के द्वारा अध्यक्ष पद हेतु दावेदारी किएं जाने की भी खबर है।
पंचायत सचिव संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव अभनपुर में होगा। इस चुनाव के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस चुनाव की घोषणा कर दी है। 6 सितंबर को ही मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद नामांकन दाखिले की कार्रवाई शुरू होगी और नामांकन पत्र की जांच तथाअभ्यर्थी के नाम के प्रकाशन के बाद चुनाव कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस संगठन में अभी 10,900 सदस्य हैं। संध के ब्लॉक इकाई और जिला इकाई के निर्वाचन के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया जा रहा है जिसमें जिले के अध्यक्ष और सचिव मतदान कर सकेंगे।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


