Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

ad

अमित जोगी गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले नेता - धर्मेन्द्र यादव

  मुख्यमंत्री के जन्मदिन के दिन अमित जोगी के भूख हड़ताल के ऐलान को धर्मेंद्र यादव ने  बताया ढोंग  भिलाई। असल बात न्यूज़।  प्रदेश कांग्रेस कम...

Also Read

 


मुख्यमंत्री के जन्मदिन के दिन अमित जोगी के भूख हड़ताल के ऐलान को धर्मेंद्र यादव ने  बताया ढोंग 


भिलाई। असल बात न्यूज़।

 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव धर्मेंद्र यादव ने जेसीसीजे अध्यक्ष अमित जोगी पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के दिन भूख हड़ताल पर बैठने के  अमित जोगी के ऐलान को ढोंग बताते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा है कि,  20 सालों से उन लोगों ने  जो कुछ प्रदेश में किया है, अमित जोगी  को उसे पहले प्रदेश की जनता को बताना चाहिए.।

  धर्मेंद्र यादव ने कहा है कि, राजनीति में अमित जोगी गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले नेता है।  धर्मेंद्र यादव ने एक बयान में कहा है कि पहले अपना स्वयं का विश्लेषण अमित जोगी को करना चाहिये, उसके बाद काँंग्रेस को नसीहत देनी चाहिये। 

उल्लेखनीय है कि अमित जोगी ने एक बयान में 23 अगस्त को भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया है. अमित जोगी ने कहा है कि... वे.23अगस्त, दोपहर 12 बजे, रविवार को विभिन्न मांगों जैसे नौकरी, नियमितिकरण और भर्ती की माँग को लेकर अपने निवास अनुग्रह (सागौन बंगला), सिविल लाइन, रायपुर में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन है। अमित जोगी के बयान के बाद प्रदेश में राजनीतिक वातावरण  गर्म हो रहा है। कांग्रेस के कई नेताओं ने उनके इस बयान और मुख्यमंत्री के जन्मदिन के दिन भूख हड़ताल पर बैठने के एलान पर तीखी प्रतिक्रिया की है।