भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग जिले में आगामी स्थानीय चुनाव के मद्देनजर औपचारिक तौर पर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि स्थानीय निकाय के च...
भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग जिले में आगामी स्थानीय चुनाव के मद्देनजर औपचारिक तौर पर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि स्थानीय निकाय के चुनाव यहां दिसंबर महीने के आस पास होने वाले हैं और इस चुनाव के लिए प्रशासनिक तौर पर भी अभी कई सारी तैयारियां किया जाना शेष है।लेकिन प्रत्येक राजनीतिक दल ने अपने- अपने स्तर पर इसमें बाजी मार ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।कार्यकर्ताओं को टटोला जा रहा है एकजुट किया जा रहा है उनकी मन की बातें पूछी जा रही हैं, उनसे रायशुमारी की जा रही है,तथा पार्टी को मजबूत बनाने क्या रणनीति बनाई जानी चाहिए? किस तरह की पहल की जानी चाहिए? इसके बारे में पूछा जा रहा है। कार्यकर्ताओं को साधने एकजुट करने तथा अपने पक्ष में समीकरण बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल इस चुनाव में अपनी पार्टी की स्थिति को मजबूत बनाने अभी से रणनीति बनाने में जुट गए हैं। उन्होंने जगह-जगह कार्यकर्ताओं की बैठक लेना शुरू किया है। सभी राजनीतिक पार्टियों की कोशिश है कि अब स्थानीय चुनाव में फतह हासिल करने की है। यहां का स्थानीय निकाय कितना महत्वपूर्ण है ?इसकी राजनीतिक तौर पर कितनी ताकत है? यह यहां राजनीति से जुड़े सभी लोग मालूम है।
दुर्ग/भिलाई। असल बात न्यूज़।
सांसद विजय बघेल आज नगर निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 21बजरंग पारा मरौदा स्टेशन मे आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन मे शामिल हुए।दुर्ग जिले में स्थानीय निकायों में चुनाव होने हैं उसमें यह रिसाली नगर निगम भी शामिल है।
सांसद श्री बघेल ने पार्टी के कार्यकर्ता के बीच पहुंच कर उनसे क्षेत्र की समस्याओं तथा उस इलाके में हो रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निजी तौर पर भी कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछा। उन्होंने जिले में हाल ही में गठित नये नगर निगम रिसाली के चुनाव की तैयारियों की चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को इस चुनाव में भारी जीत हासिल करने के लिए के लिए अभी से तैयार हो जाने को कहा तथा स्थानीय निकाय के चुनाव के अपने अनुभवों को भी कार्यकर्ताओं से साझा किया। उन्होंने स्थानीय निकाय के चुनाव में कार्यकर्ताओ से भारतीय जनता पार्टी को अधिक से अधिक सीट पर भारी मतों के अंतर से जीत दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता एकजुट होकर मेहनत करे तो पार्टी को किसी चुनाव में कोई नहीं हरा सकता।
कार्यकर्ता सम्मेलन में सर्वश्री मुन्ना पांडे पप्पू चंंद्राकर , पुरेन्द्र साहु , अमृत देवांगन ,सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक , निरंजन जैन विधि यादव , जतिन वर्मा, कृष्णा यादव,डामन सार्वा, नरेन्द्र निर्मलकर,दीनदयाल साहु,चोवाराम सार्वा उमाशंकर साहु, मन्ना यादव, बुधयारिन देवागन, संतोषी साहु, भगवती बाई, लाकेश्वरी साहु, सावित्री सार्वा इत्यादि सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।




"
"
" alt="" />
" alt="" />


