Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

ad

छत्तीसगढ़ में निगम मंडल और आयोग में पदाधिकारियों की नियुक्तियां

छत्तीसगढ़ राज्य में विभिन्न निगम मंडल और आयोग के पदाधिकारियों की नियुक्ति का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था. देश भर में राजनीतिक गलिया...

Also Read
छत्तीसगढ़ राज्य में विभिन्न निगम मंडल और आयोग के पदाधिकारियों की नियुक्ति का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था. देश भर में राजनीतिक गलियारे में अभी जिस तरह से उठापटक चल रही है उससे यह आभास होने लगा था कि यह नियुक्तियां अब अधिक दिन तक नहीं टलने वाली। जो लोग राज्य में मंत्री बनने से वंचित रह गए थे कहा जाता है कि उस ग्रुप की ओर से सरकार पर लगातार दबाव भी बन रहा था। कई बार ऐसा समय भी महसूस हुआ जब लगा कि निगम आयोग और मंडल के अध्यक्षों तथा अन्य पदाधिकारियों की नियुक्तिया शीघ्र हो जाएगी लेकिन यह तारीख आगे बढ़ती चली गई। कोरोना संक्रमण के फैलाव तथा उससे निपटने के लिए जारी लॉकडाउन चलते भी इन नियुक्तियों में देरी हुई। राज्य की सत्ता में अभी दुर्ग जिले का पूरा दबदबा बना हुआ है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इसी जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्वकरते हैं। तो वही श्री ताम्रध्वज साहू और गुरु रूद्र कुमार इसी जिले से मंत्री हैं। अब श्री अरुण वोरा को निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। राज्य सरकार ने कुछ दिन पहले सत्ता में ढेर सारे लोगों को शामिल करते हुए संसदीय सचिवों की नियुक्तियां की है।