Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

ad

स्कूल शिक्षा विभाग में भी किया गया व्यापक फेरबदल

स्कूल शिक्षा विभाग में अधिकारियों की नवीन पदस्थापना रायपुर, असल बात न्यूज़।राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के उप संचालक, जिला शिक्ष...

Also Read
स्कूल शिक्षा विभाग में अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

रायपुर, असल बात न्यूज़।राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के उप संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य के पद पर नवीन पदस्थापना की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेशानुसार उप संचालक जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ श्री मनीन्द्र श्रीवास्तव को कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग रायपुर, उप संचालक श्री आर.पी. आदित्य संचालनालय लोक शिक्षण को जिला शिक्षा अधिकारी जिला रायगढ़, प्राचार्य श्रीमती रजनी नेल्सन सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जिला धमतरी, प्राचार्य श्री परसराम चन्द्राकर जिला परियोजना अधिकारी, जिला लोक शिक्षण समिति जिला रायपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद और सहायक संचालक श्री राजेन्द्र कुमार झा संयुक्त संचालक कार्यालय जगदलपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जगदलपुर पदस्थ किया गया है।