Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

रिसाली निगम क्षेत्र में बारिश के पहले सफाई

  रिसाली,भिलाई। असल बात न्यूज़।।     बारिश के दिनों में इस साल बाढ़ की स्थिति निर्मित नहीं होने देने के लिए यहां निगम प्रशासन के द्वारा अभी ...

Also Read

 रिसाली,भिलाई।

असल बात न्यूज़।।    

बारिश के दिनों में इस साल बाढ़ की स्थिति निर्मित नहीं होने देने के लिए यहां निगम प्रशासन के द्वारा अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। शहर के मुख्य नाले की व्यापक स्तर पर सफाई की जा रही है। राज्य के गृह मंत्री और क्षेत्र के विधायक ताम्रध्वज साहू ने भी यहां नाला और उस पर पुलिया निर्माण हेतु करोड़ों रुपए की राशि स्वीकृत की है जिस पर भी कार्य शुरू हो गया है।

 रिसाली  निगम प्रशासन ने  बरसात से पहले शहर के मुख्य नाले की सफाई युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। अत्यधिक वर्षा होने पर शहर के मुख्य नाले पर अत्यधिक दबाव बनने पर शहर में कुछ घंटों के लिए जलभराव की स्थिति निर्मित हो जाने कि शिकायत रही है।

 मंत्री  ताम्रध्वज साहू  ने शहर को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति नाला निर्माण एवं पुलिया निर्माण के लिए जारी किया था निगम प्रशासन ने बरसात से पहले शहर के मुख्य नाले में कई बड़े पुलिया एवं नाली का निर्माण करवाया है जिससे अत्यधिक वर्षा होने पर शहर जलभराव की स्थिति से बचा रहे.।

रिसाली निगम का स्वास्थ्य विभाग बरसात के मौसम से पहले शहर के मुख्य नाले एवं उनसे जुड़ी हुई सभी नालियों की सफाई तेजी से करवा रही है ताकि क्षेत्र की जनता को अत्यधिक वर्षा होने पर भी परेशानी ना हो।

शहर सरकार के एमआईसी मेंबर चंद्रभान सिंह ठाकुर एवं चंद्रप्रकाश सिंह ने नाला सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।