सांसद विजय बघेल से भाजयुमो अहिवारा मंडल के पदाधिकारियों ने की मुलाकात, मन की बात, सांसद के साथ के कार्यक्रम में किया आमंत्रित

भिलाई।

असल बात न्यूज़।।   

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल से भारतीय जनता युवा मोर्चा अहिवारा मंडल की नव मनोनीत कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने आज मुलाकात की तथा उन्हें मोर्चा के द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारियां दी। उन्होंने क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा को लगातार सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए निर्देश देने के लिए सांसद श्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद श्री बघेल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी मन की बात कार्यक्रम को अहिवारा में आम लोगों के साथ सुनने के लिए आगामी 28 मई को अहिवारा आमंत्रित भी किया है। 

सांसद श्री बघेल से भारतीय जनता युवा मोर्चा अहिवारा मंडल के बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने आज यहां उनके निवास पहुंचकर मुलाकात की तथा कार्यकारिणी में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। अभी अहिवारा नगर पालिका में कुशल साहू को सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है इस प्रतिनिधिमंडल के साथ उन्होंने भी यहां पहुंच कर मुलाकात की और सांसद श्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। नव मनोनीत पदाधिकारियों ने सांसद श्री बघेल को बताया कि अहिवारा में आगामी 28 मई को मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए विशेष सभा का आयोजन किया गया है जिसमें 200 से अधिक लोगों के उपासक रहने की संभावना है। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद श्री बघेल से आम जनता के साथ इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर मन की बात सुनने का आग्रह किया।

इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, महामंत्री नरेश साहू, शिव कुमार वर्मा, सांसद प्रतिनिधि कुशल साहू,राम धनकर, प्रदीप सिंह नरेंद्र यादव ज्ञानदास शुक्ला उमेश पासवान कीर्ति, साहू, राजेंद्र साहू, परमानंद सिंह, महेंद्र साहू, अभिषेक सिंह, प्रवीण शर्मा बुधराम साहू हरेंद्र सिंह, ऋषभ साहू, पुरुषोत्तम यादव, चंदन पाल, तेज प्रताप जोशी, शशिकांत सिंह इत्यादि सहित कई सदस्य उपस्थित थे। 





  • असल बात न्यूज़

    सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

     पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

    https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

    ...............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता