16.72 लाख मानक बोरा के लक्ष्य के विरूद्ध 3.19 लाख मानक बोरा संग्रहित
दंतेवाड़ा तथा जगदलपुर वन मण्डल में 80 प्रतिशत से अधिक तेंदूपत्ता का संग्रहण
वन मंत्री श्री अकबर के मार्गदर्शन में तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य निरंतर जारी
रायपुर, छत्तीसगढ़ में चालू वर्ष 2023 के दौरान अब तक 3 लाख 19 हजार मानक बोरा
तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है, जो लक्ष्य के एक चौथाई के करीब है।
राज्य में चालू वर्ष के दौरान 16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता के
संग्रहण का लक्ष्य है। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में
वनवासियों द्वारा तेंदूपत्ता का संग्रहण कार्य निरंतर जारी है।
इसी तरह वनमण्डल राजनांदगांव में 2 हजार 646 मानक बोरा, खैरागढ़ में 1 हजार 387 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हुआ है। वनमण्डल धमतरी में 5 हजार 453 मानक बोरा, गरियाबंद में 45 हजार 923 मानक बोरा, महासमुंद 35 हजार 833 मानक बोरा तथा बलौदाबाजार 7 हजार 136 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया है। वनमण्डल बिलासपुर में 295 मानक बोरा, जांजगीर-चांपा में 2 हजार 532 मानक बोरा, रायगढ़ में 20 हजार 148 मानक बोरा, धरमजयगढ़ में 31 हजार 378 मानक बोरा, कोरबा में 9 हजार 848 मानक बोरा तथा कटघोरा में 3 हजार 155 मानक बोरा का संग्रहण हुआ है। इसी तरह वनमण्डल जशपुर में 10 हजार 377 मानक बोरा और सरगुजा में 153 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है