दुर्ग, भिलाई।
असल बात न्यूज़।।
स्टेशन मरोदा क्षेत्र में अपराधिक तत्वों, कबाडियों की बाढ़ आती जा रही है। यहां अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहे एक आरोपी को पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी के पास से लगभग 9 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है जिसकी बाजार में कीमत ₹54000 के आसपास है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम राजकुमार ठाकुर उम्र 50 वर्ष है। वहां तिरंगा चौक स्टेशन मरोदा का निवासी बताया जाता है। स्थानीय पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी के पास भारी मात्रा में गांजा है, जिसे वह बेचने की कोशिश कर रहा है।
जानकारी के अनुसार आरोपी के पास से गवाहों की उपस्थिति में गांजा बरामद किया गया। उसके पास से एक सफेद कपड़े के थैले में प्लास्टिक से लिपटा हुआ 6 पैकेट मिला जिसमें मादक द्रव्य गांजा था। आरोपी के खिलाफ 22 ख एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के पास से लगभग ₹850 नगद भी बरामद किया गया है जो कि गांजा बेचने से मिली रकम बताई जा रही है।
नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल रखेचा ने बताया है कि क्षेत्र में तमाम अपराधों के बढ़ने की शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद पुलिस के द्वारा अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वालों पर भी नजर रखी जा रही थी।