नई दिल्ली. गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग स्लीवलेस कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन कई बार अंडरआर्म्स का रंग काला होने की वजह से उनके लिए मनपसंद कपड़े पहनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी कुछ इसी तरह की समस्या से परेशान रहते हैं तो ये घरेलू टिप्स अपनाकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे घर बैठे अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर किया जा सकता है।
अंडरआर्म्स के डार्क होने की वजह-
-टाइट कपड़े पहनना।
-हेयर रिमूवल क्रीम का अधिक इस्तेमाल।
-रेजर का इस्तेमाल।
-हॉर्मोनल इमबैलेंस।
-डियोड्रेंट का अधिक इस्तेमाल।
नींबू-
नींबू को नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है। अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर
करने के लिए नहाने से पहले नींबू को 1-2 मिनट के लिए डार्क एरिया पर
लगाएं। इस उपाय को आजमाने से काले अंडरआर्म्स का रंग हल्का हो जाएगा और
आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।
हल्दी-
अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए एक चम्मच हल्दी पाउडर में एक-एक
चम्मच दूध और शहद मिलाकर इस पेस्ट को अंडरआर्म्स में लगभग 15 मिनट के
लिए लगाकर रखें। पेस्ट सूख जाने के बाद इसे पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में
2 बार करें।
बेकिंग सोडा-
बेकिंग सोडा अंडरआर्म्स का काला रंग हल्का करने में काफी मददगार साबित हो
सकता है। इसके लिए बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर उससे गाढ़ा पेस्ट तैयार
करें। अब इस पेस्ट को हफ्ते में 2 बार अंडरआर्म्स पर कुछ देर लगाने के बाद
पानी से धो लें।